गर्दन पर क्यों जम जाता है कालापन? गंदगी निकालने के लिए नहाने से पहले रगड़ें यह टुकड़ा, तुरंत दिखेगा असर

Dark Neck Home Remedies: गर्मियों में गर्दन काली होना बहुत ही आम है, लेकिन अगर सही तरह से देखभाल की जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. आप नहाते वक्त नेचुरल सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं गर्दन का कालापन कैसे दूर किया जा सकता है.

Dark Neck Home Remedies

गर्दन पर कालापन क्यों होता है? Image Credit- Freepik

Gardan Ka Kalapan: गर्दन पर कालापन एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. खासकर गर्मियों में पसीना, धूल-मिट्टी और सही देखभाल की कमी होने की वजह से यह समस्या और बढ़ जाती है. कई बार लोग इसे सिर्फ गंदगी समझते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं. अगर मार्केट की चीजें इस्तेमाल करने के बाद भी हल नहीं निकल रहा है तो आपको नेचुरल चीजें अपनाने की जरूरत है. अच्छी बात यह है कि सही देखभाल से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आप नहाते वक्त आलू के टुकड़े का इस्तेमाल करें और हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन पर कालापन क्यों होता है?

गर्दन का काला पड़ना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ गंदगी ही कारण नहीं होती. बल्कि कई अंदरूनी कारण भी होते हैं जिसकी वजह से यह परेशानी देखने को मिलती है.

  • गंदगी और डेड स्किन होना
  • पसीना और ऑयल होने की वजह
  • हार्मोनल बदलाव होना
  • टाइट कपड़े या ज्वेलरी
  • सन टैनिंग होना
  • विटामिन सी की कमी

नहाने से पहले रगड़ें यह टुकड़ा

अगर आप गर्दन की जमी गंदगी और कालापन जल्दी हटाना चाहते हैं तो आलू का टुकड़ा आपके लिए बेहद असरदार उपाय हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक कच्चा आलू लें और उसे बीच से काट लें.
  • इस टुकड़े को गर्दन पर हल्के हाथों से 10 मिनट तक रगड़ें.
  • इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें.
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें.

आलू क्यों क्यों फायदेमंद है?

आलू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग स्किन को साफ और हल्का करने में मदद करते हैं. इससे डेड स्किन साफ होती है और गर्दन में चमक आने लगती है.अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है तो इसके साथ शहद और हल्दी को लगाया जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • गर्दन को रोज नहाते समय अच्छी तरह से साफ करें.
  • फिर हफ्ते में 3 बार स्क्रब जरूर करें.
  • धूप में निकलते समय गर्दन पर सनस्क्रीन लगाएं.
  • बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें.
  • गर्मियों में जितना हो सके पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें.

इसे भी पढ़ें- हमेशा छिलके के साथ खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, सेहत को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ