हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dark Chocolate Benefits: हार्ट सहित इन बीमारियों से आपको दूर रखेगी डार्क चॉकलेट, स्टडी में हुआ खुलासा!

Dark Chocolate Benefits: अगर आप भी डार्क चॉकलेट खाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी में यह बात सामने आई है डार्क चॉकलेट हमारी बॉडी को टाइप-2 डायबिटीज के साथ ही कई और भी गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।

विज्ञापन
हार्ट के लिए फायदेमंद है डार्क चॉकलेट!

Dark Chocolate Benefits: हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने हाल ही में डार्क चॉकलेट पर एक शोध किया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। स्टडी में पाया गया है कि अगर बैलेंस तरीके से डार्क चॉकलेट को खाया जाए तो टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है। इस शोध को 1,92,000 से अधिक लोगों पर किया गया है। इसमें प्रतिभागियों की डाइट और हेल्थ डाटा एनालिसिस किया गया।

इनमें से किसी को भी डायबिटीज नहीं थी। इनपर करीब 30 सालों तक नजर रखी गई। डेटा कलेक्ट करने के दौरान समय-समय पर इस सभी लोगों को कुछ प्रश्न दिए गए। इसमें उनकी डाइट, लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ से जुड़ी अन्य जानकारियां कलेक्ट की गईं। साइंटिस्ट ने इन लोगों पर इस बात का अध्ययन किया कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने वालों में टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना कितनी पाई गई।

टाइप-2 डायबिटीज कम था रिस्क

जिन लोगों ने वीक में कम से कम पांच बार डॉर्क चॉकलेट खाई थी, उनमें टाइप-2 डायबिटीज का होने की संभावना 21 प्रतिशत तक कम पाई गई। वहीं, मिल्क चॉकलेट खाने वालों में ऐसा कोई भी लाभ नहीं देखा गया। उल्टा मिल्क चॉकलेट वालों में वजन बढ़ने और डायबिटीज होने के खतरे में वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

इस कारण है फायदेमंद

स्टडी में यह बात सामने आई कि डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनोइड्स शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही ये कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

ज्यादा मात्रा में न करें कंज्यूम

स्टडी में यह स्पष्ट किया गया कि डार्क चॉकलेट का ज्यादा सेवन फायदेमंद नहीं। डार्क चॉकलेट में प्राकृतिक रूप से फैट और शुगर की मात्रा होती है। इस कारण इस नॉर्मल मात्रा में ही खाना चाहिए।

विज्ञापन

इन बीमारियों के रिस्क को करती है कम

  • डार्ट चॉकलेट के नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रह सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स ब्लड सेल्स को रिलैक्स करने में हेल्प करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शोध में बताया गया कि स्टडी के दौरान प्रतिभागियों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से कंट्रोल नहीं किया जा सका, जिस कारण अन्य कारकों ने भी रिजल्ट को प्रभावित किया होगा।
  • बाजार में उपलब्ध डार्क चॉकलेट में एक्सट्रा शुगर एड की जाती है। इसके साथ ही इसमें फैट की मात्रा भी अधिक होती है। इस कारण कम से कम 70 प्रतिशत से अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट सेहत पर अच्छा असर डाल सकती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: दूध के साथ ‘जहर’ बन जाते हैं ये 7 फूड्स, खाएंगे तो उठाएंगे नुकसान!

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola