Dant Me Jhanjhanahat: दांतों में झनझनाहट यानी संवेदशीलता या आम भाषा में कहें तो सेंसिटिविटी होना ऐसी दिक्कत है जो दांतों के इनेमल के घिसने से होती है. अगर मसूड़े पीछे हो जाते हैं तो दांतों के नीचे की डेंटिन परत खुल जाती है. इससे छोटी नलिकाएं जो दांत की नसों से जुड़ी होती हैं वो खुल जाती हैं. इन नलिकाओं में ठंडा, गरम या कुछ अम्लीय खाने पर तेज उत्तेजना होती है जिससे तेज और चुभने वाला दर्द होता है या झनझनाहट (Tooth Sensitivity) होने लगती है. अगर आप भी दांतों की झनझनाहट से परेशान हैं तो यहां जानिए कौन से घरेलू उपाय दांतों की झनझनाहट दूर करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें – 20 रुपए की चीज से भर जाएंगी फटी एड़ियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया फटी हुई एड़ियों को कैसे ठीक करें
दांतों में ठंडा गरम लगे तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
- सरसों का तेल (Sarso ka tel) और नमक से दांतों को साफ करने पर दांतो की झनझाहट कम होती है. यह मसूड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.
- नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने पर भी झनझनाहट दूर होती है. इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल को मुंह में रखकर 2 से 3 मिनट घुमाकर कुल्ला कर दिया जाता है. झनझनाहट कम होने लगती है.
- लौंग के तेल को प्रभावित दांत पर रुई की मदद से लगाया जा सकता है. लौंग के दर्द निवारक गुण तकलीफ कम करते हैं.
- औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी के इस्तेमाल से भी दांतों में झनझनाहट नहीं होती है.
दांतों में झनझनाहट क्यों होती है
इनेमल घिसना – दांतों के ऊपर की परत यानी इनेमल के घिसने पर दांतों में सेंसिटिविटी होने लगती है. ब्रश से दांतों को तेज रगड़ने पर ऐसा हो सकता है.
दांतों का टूटना – दांत टूट जाएं या क्रैक हो जाएं तो इससे भी दांतों में झनझनाहट होने लगती है.
मसूड़े का पीछे हटना – अगर दांतों के ऊपर से मसूड़े पीछे हट जाएं तो झनझनाहट होने लगती है.
कैविटी – दांतों की सड़न या दांत में छेद हो जाने से ऐसा होता है.
खट्टी चीजें खाना – अगर आप बहुत ज्यादा खट्टी चीजें खाते हैं तो इससे दांतों में झनझनाहट हो सकती है. सोडा, नींबू और खट्टे फलों से ऐसा हो सकता है.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- दांतों में झनझनाहट ना हो इसके लिए सेंसिटिविटी टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. इसे दांतों की झनझाहट के लिए खासतौर से बनाया जाता है. ये टूथपेस्ट नसों को आराम देते हैं.
- दांतों को ब्रश से साफ करने के बजाय सेंसिटिविटी होने पर उंगली में पेस्ट लेकर दांतों को साफ करें.
- सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें.
- गुनगुने पानी से कुल्ला करने पर आराम मिल सकता है.
- बहुत ठंडा या गरम खाने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें- कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines