20 रुपए की चीज से भर जाएंगी फटी एड़ियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया फटी हुई एड़ियों को कैसे ठीक करें

Cracked Heels Home Remedies: सर्दियों के मौसम में अगर आपकी एड़ियां भी फटने लगी हैं तो यहां जानिए किस सस्ती सी चीज से एड़ियों की दरारें भर जाएंगी. यह नुस्खा आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर किया है.

Fati Edi

एड़ी की दरारों को कैसे ठीक करें?

Fati Ediyo Ke Gharelu Upay: आयुर्वेद में हर समस्या का हल छिपा है और फटी एड़ियों की दिक्कत का इलाज भी आयुर्वेद के पास है. इंस्टाग्राम पर अपने एक वीडियो में आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि किस तरह बाजार में मिलने वाली 20 रुपए की इस एक चीज से फटी एड़ियां (Cracked Heels) भर जाती हैं और मुलायम नजर आने लगती हैं. अगर आप भी सर्दियों में एड़ियों के फटने से परेशान हैं और एड़ियां कपड़ों में अटकने-फंसने लगी हैं तो इस नुस्खे को आजमाकर देख लीजिए.

विज्ञापन

सर्दियों में फटी एड़ियों का इलाज

आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि अगर आप बाजार में 20 रुपए में मिलने वाली अमृतधारा की 4 बूंदे लेकर या जमा हुआ आधा चम्मच अमृतधारा को थोड़ी सी पैट्रोलियम जैली में मिलाकर एड़ियों पर लगा लिया जाए तो एड़ियों का फटना कम हो जाता है. रोजाना इस तरह अमृतधारा (Amritdhara) लगाया जाए तो आपकी एड़ियां कभी नहीं फटेंगी.

विज्ञापन

अमृतधारा एक प्राकृतिक औषधि है जो पुदीना सत, कपूर और अजवायन सत से मिलकर बनाई जाती है और बाजार में आसानी से मिल जाती है. यह देखने में नारियल तेल की तरह ही नजर आता है. इसके एंटीसेप्टिक गुण एड़ियों को फटने से रोकते हैं और फटी एड़ियों को भरने लगते हैं.

किस विटामिन की कमी से एड़ी फट जाती है?

विज्ञापन

एड़ियों के फटने की वजह 2 मुख्य विटामिन हो सकते हैं. विटामिन सी और विटामिन बी3 यानि नियासिन की कमी से एड़ियां फट सकती हैं. ये दोनों ही विटामिन स्किन की सेहत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण होते हैं और इनकी कमी त्वचा के कटने-फटने की वजह हो सकती है.

एड़ी फटने के और कौन से कारण हैं?

विज्ञापन
  • नमी की कमी से एड़ियां फट सकती हैं. सर्दियों की सूखी हवा खासतौर से एड़ियों के फटने की वजह बनती है.
  • पीछे से खुले हुए फुटवियर पहनने पर एड़ियां फट सकती हैं.
  • लंबे समय तक पानी में खड़े रहने पर या जमीन पर नंगे पांव खड़े रहने पर भी एड़ियां फटने लगती हैं.
  • साफ-सफाई की कमी एड़ियां फटने की वजह (Cracked Heels Causes) हो सकती है.
  • डायबिटीज, मोटापा, थायराइड और एथलीट फुट की समस्या में एड़ियां फटती हैं.
  • शरीर में जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से भी एड़ियां फटने लगती हैं.

फटी एड़ियों के घरेलू उपाय

नारियल तेल – एड़ियों पर रोजाना हल्का गर्म नारियल का तेल (Coconut Oil) लगाने पर एड़ियों का फटना बंद हो सकता है.
गर्म पानी – टब में गर्म पानी डालकर उसमें सेंधा नमक या सादा नमक डालकर पैर डुबोकर रखने पर एड़ियों की दरार कम होती है. इससे एड़ियों पर जमी डेड स्किन हट जाती है.
शहद – एड़ियों पर शहद लगाकर पैरों को गर्म पानी में कुछ देर रखने पर एड़ियों के फटने से होने वाला दर्द कम होता है. इससे एड़ियां भरने लगती हैं.
केले का मास्क – केले को मसलकर इसे एड़ियों पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें. एड़ियां भरने लगती हैं.
चावल का आटा – चावल के आटे में शहद मिलाकर इससे एड़ियों की स्क्रबिंग की जा सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ