दांतों की झनझनाहट को कैसे ठीक करें? दांतों में ठंडा गरम लगे तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

Tooth Sensitivity: दांतों में झनझनाहट होने पर कुछ भी खाने-पीने पर ठंडा गरम लगने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किन घरेलु नुस्खों की मदद से दांतों की झनझनाहट दूर हो जाती है.

Tooth Pain

ठंडा पानी पीने से दांतों में झनझनाहट क्यों होती है?

विज्ञापन

Dant Me Jhanjhanahat: दांतों में झनझनाहट यानी संवेदशीलता या आम भाषा में कहें तो सेंसिटिविटी होना ऐसी दिक्कत है जो दांतों के इनेमल के घिसने से होती है. अगर मसूड़े पीछे हो जाते हैं तो दांतों के नीचे की डेंटिन परत खुल जाती है. इससे छोटी नलिकाएं जो दांत की नसों से जुड़ी होती हैं वो खुल जाती हैं. इन नलिकाओं में ठंडा, गरम या कुछ अम्लीय खाने पर तेज उत्तेजना होती है जिससे तेज और चुभने वाला दर्द होता है या झनझनाहट (Tooth Sensitivity) होने लगती है. अगर आप भी दांतों की झनझनाहट से परेशान हैं तो यहां जानिए कौन से घरेलू उपाय दांतों की झनझनाहट दूर करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें – 20 रुपए की चीज से भर जाएंगी फटी एड़ियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया फटी हुई एड़ियों को कैसे ठीक करें

विज्ञापन

दांतों में ठंडा गरम लगे तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

  • सरसों का तेल (Sarso ka tel) और नमक से दांतों को साफ करने पर दांतो की झनझाहट कम होती है. यह मसूड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.
  • नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने पर भी झनझनाहट दूर होती है. इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल को मुंह में रखकर 2 से 3 मिनट घुमाकर कुल्ला कर दिया जाता है. झनझनाहट कम होने लगती है.
  • लौंग के तेल को प्रभावित दांत पर रुई की मदद से लगाया जा सकता है. लौंग के दर्द निवारक गुण तकलीफ कम करते हैं.
  • औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी के इस्तेमाल से भी दांतों में झनझनाहट नहीं होती है.

दांतों में झनझनाहट क्यों होती है

इनेमल घिसना – दांतों के ऊपर की परत यानी इनेमल के घिसने पर दांतों में सेंसिटिविटी होने लगती है. ब्रश से दांतों को तेज रगड़ने पर ऐसा हो सकता है.

दांतों का टूटना – दांत टूट जाएं या क्रैक हो जाएं तो इससे भी दांतों में झनझनाहट होने लगती है.

विज्ञापन

मसूड़े का पीछे हटना – अगर दांतों के ऊपर से मसूड़े पीछे हट जाएं तो झनझनाहट होने लगती है.

कैविटी – दांतों की सड़न या दांत में छेद हो जाने से ऐसा होता है.
खट्टी चीजें खाना – अगर आप बहुत ज्यादा खट्टी चीजें खाते हैं तो इससे दांतों में झनझनाहट हो सकती है. सोडा, नींबू और खट्टे फलों से ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • दांतों में झनझनाहट ना हो इसके लिए सेंसिटिविटी टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. इसे दांतों की झनझाहट के लिए खासतौर से बनाया जाता है. ये टूथपेस्ट नसों को आराम देते हैं.
  • दांतों को ब्रश से साफ करने के बजाय सेंसिटिविटी होने पर उंगली में पेस्ट लेकर दांतों को साफ करें.
  • सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें.
  • गुनगुने पानी से कुल्ला करने पर आराम मिल सकता है.
  • बहुत ठंडा या गरम खाने से परहेज करें.

यह भी पढ़ें- कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ