Dandruff Home Remedies: सर्दियों के आने से पहले ही कई लोगों को डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। इसके कारण कई बार खुजली की समस्या भी हो सकती है। स्कैल्प में होने वाला डैंड्रफ फंगस के कारण होता है, जो स्कैल्प पर सीबम और डेड स्किन सेल्स से बढ़ता है। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं जैसे- शैम्पू या बालों की देखभाल के लिए जिस प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं उसके केमिकल के कारण या फिर बालों को समय से साफ न करना आदि। कई बार डैंड्रफ कंघी करने से नहीं निकलता। ऐसे में आप कई तरह के टिप्स और घरेलू नुस्खों को अपना कर डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकते हैं।
नारियल और नींबू
दो चम्मच नारियल के तेल में बराबर मात्रा में नींबू डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को सिर पर लगाने के बाद 20 मिनट तक रखें और फिर बाल धो लें।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
दही
दही को डैंड्रफ के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। इसके लिए आप बालों की स्कैल्प से लेकर जड़ों तक अच्छी तरह दही लगाकर एक घंटे तक रखें और इसके बाद अपने बालों को धो लें।
नीम का रस
रूसी दूर करने के लिए नीम का रस आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए नीम का रस निकालकर या फिर नीम की पत्तियों को पीसकर बालों में 10-15 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
केला और विनेगर का पेस्ट
एक केला लें और उसमें दो कप विनेगर डालकर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। इसे लगाने के 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें।
संतरे का छिलका
संतरे का छिलका डैंड्रफ को हटाने का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। संतरे के छिलके को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर बालों पर आधे घंटे के लिए लगाएं और इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी के इस्तेमाल से भी डैंड्रफ कम हो सकता है। इसके लिए दो ग्रीन टी बैग्स लेकर गर्म पानी में घोल लें। इसके बाद इसे ठंडा कर सिर पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे धो लें।
अंडा
एक अंडा लें और उसके पीले भाग को अलग कर दें, इसके बाद सफेद वाले भाग को अच्छे से मिला लें और इसे अपने बालों पर लगाएं। लगाने के एक घंटे बाद इसे अच्छे से धो लें।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
41 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines