Dal Bukhara Recipe: खाने में दाल का बनना तो लाजमी है, लेकिन हर रोज दाल खा-खा कर हर कोई बोर हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए दाल को एक अलग ढंग से बनाने की रेसिपी लेकर आएं हैं, जिससे आपका स्वाद भी बदलेगा और आपको कुछ नया खाने को भी मिलेगी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं दाल बुखारा की, सुनने में थोड़ा अजीह जरूर लगता है, लेकिन जैसे दाल तड़का, दाल फ्राई, दाल मखनी दाल की फेमस वैरायटी है, वैसे ही दाल बुखारा भी बहुत ही लजीज होता है। तो चलिए जान लेते हैं दाल बुखारा की रेसिपी, जिससे आपके खाने का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
और पढ़िए – Handvo Recipe: नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं ये गुजराती हेल्दी डिश, जानें रेसिपी
ये है दाल बुखारा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
साबुत उड़द दाल 1 कप, फ्रेश क्रीम 3 टेबलस्पून, टमाटर पेस्ट 1 कप, अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टेबलस्पून, घी 2 टेबलस्पून, बटर- 1 टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून, धनिया पाउडर- 2 टी स्पून, गरम मसाला- 1 टी स्पून, जीरा- 1/2 टी स्पून, तेज पत्ता- 1, हल्दी- 1/4 टी स्पून, नमक- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं दाल बुखारा
दाल बुखारा बनाने के लिए सबसे पहले आपको साबुत उड़द की दाल लेनी है। इसके बाद इसे अच्छे से साफ कर लें और फिर धो लें। इसके बाद इसे कम से कम चार घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद प्रेशर कुकर लें और फिर उसमें भीगी हुई दाल और जरूरत के मुताबिक पानी डालें। साथ ही इसमें नमक और हल्दी मिलाकर इसे उबलने के लिए रख दें। जब दाल पक जाएं, को इसे कुकर से निकाल लें और फिर अच्छे से इसे मैश कर लें।
और पढ़िए – Makhana Dosa Recipe: पौष्टिकता से भरपूर है ये नाश्ता, जानें मखाना डोसा की रेसिपी
इसके बाद एक एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। फिर जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़का लगा लें और जीरा जब तड़कने लगे तो उसमें तेजपत्ता और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक भून लें।
फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और करछी की मदद से चलाते हुए इसे पकने दें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी मिक्स कर इसे भून लें। फिर जब यह अच्छे से भून जाएं, तो इसमें उबली हुई दाल मिले दें और नमक डालकर इसे ढककर रख दें और अच्छे से पकने दें।
इसके बाद इसमें फ्रेश क्रीम और बटर डालकर मिला लें। अब आपकी स्वादिष्ट दाल बुखारा बनकर तैयार हो चुकी है। आप इसे सर्विंग बाउल में निकालें और क्रीम से सजाकर परोसें।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
22 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines