Soaked Dry Fruit Benefits: रातभर भिगोकर खाएं ये चीजें, सेहत बन जाएगी लाजवाब

ऐसे तो बहुत से लोग हैं जो रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भीगे हुए बादाम ही नहीं ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें भिगोकर खाने के कई फायदे होते हैं? अगर आप इससे अनजान हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें आपको रोजाना भिगोकर खाना चाहिए।

Image Source Freepik

Soaked Dry Fruit Benefits: हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिन्हें अगर रातभर भिगोकर सुबह खाया जाए तो उनका पोषण और असर कई गुना बढ़ जाता है। ये भिगोई हुई चीजें न केवल शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि पाचन, त्वचा, बालों और दिमाग के लिए भी अत्यंत लाभकारी होती हैं। यही नहीं इन्हें रोजाना खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर अंदर से स्वस्थ महसूस करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें हैं जिन्हें रोजाना भिगोकर खाना चाहिए।

विज्ञापन

भीगी किशमिश

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें किशमिश खाना पसंद नहीं होता, लेकिन अगर आप रोजाना किशमिश को भिगोकर खाते हैं तो इसके अनेक फायदे आपकी सेहत पर हो सकते हैं। किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है पाचन बेहतर होता है और यह चेहरे पर निखार लाती है।

भीगा अंजीर

Image Source Freepik

विज्ञापन

अंजीर खाने में जितनी मीठी और स्वादिष्ट होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अंजीर फाइबर और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। अगर आप इसे रातभर भिगोकर खाते हैं तो इससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है हड्डियां मजबूत होती हैं और वजन भी नियंत्रण में रहता है।

भीगा अखरोट

Image Source Freepik

विज्ञापन

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग की सेहत के लिए काफी लाभकारी है। भीगा हुआ अखरोट खाने से याददाश्त तेज होती है दिल मजबूत रहता है और तनाव कम होता है। जो लोग भूलने की आदत से परेशान हैं उनके लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद होता है।

भीगे बादाम

विज्ञापन

ज्यादातर लोग भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन E और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है, त्वचा में चमक आती है और दिमागी ताकत भी बढ़ती है।

विज्ञापन

भीगी मूंगफली

Image Source Freepik

मूंगफली एक सस्ती और पौष्टिक स्नैक है। इसे भिगोकर खाने से शरीर को हेल्दी फैट्स और प्रोटीन मिलता है जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए मूंगफली को रोजाना भिगोकर खाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ