Face Mist DIY: कई लोगों को ये परेशानी होती है कि चेहरा धोने और मॉइस्चराइज करने के बाद भी त्वचा मुरझाई, थकी और बेजान सी नजर आती है. ऐसे में चेहरे पर क्रीम लगाने से बेहतर है कि उसे ताजगी और नमी देने वाला फेस मिस्ट इस्तेमाल किया जाए. खीरे के खास गुणों को तो सभी जानते हैं कि खीरा पानी से भरपूर होता है और उसे त्वचा पर लगाने से ताजगी और ठंडक का एहसास होता है. लेकिन, इसके लिए आपको बाजार से महंगा फेस मिस्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. अब आप घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट (Cucumber Face Mist) बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – टमाटर और आटे के चोकर से बनाएं फेस स्क्रब, डेढ़ मिनट मलने पर निकलने लगेगा मैल
घर पर खीरे का फेस मिस्ट बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक ताजा खीरा लेकर उसे अच्छे से धो लीजिए.
- खीरे को अच्छे से धोने के बाद उसके ऊपर की परत को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
- अब खीरे के टुकड़ों को एक पैन में डालकर लो फ्लेम पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पानी में उबाल लीजिए. इसे अच्छे से उबालने के बाद इसे कम से कम 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
- अब इन ठंडे किए हुए खीरे के टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डाल दीजिए और लगभग 20 सेकेंड के लिए पीस लीजिए.
- पिसे हुए मिश्रण को साफ कपड़े या फिर छलनी की मदद से छान लीजिए, ताकि सिर्फ तरल हिस्सा ही रह जाए.
- अगर आपको जरूरत लगे तो आप इसे साफ पानी मिलाकर पतला भी कर सकते हैं.
- इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर दीजिए.
- लीजिए बनकर तैयार है आपका खीरा फेस मिस्ट.
चेहरे पर इसे कब और कैसे लगाएं?
इसका अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए अपना चेहरा अच्छे से साफ करने के बाद इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कीजिए और बिना हाथ लगाए इसे अपने आप नैचुरली सूखने दीजिए. इसका इस्तेमाल आप दिन में बाहर से आने के बाद या जब चेहरा थका हुआ महसूस हो तब कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप इसे बहुत पास से आंखों पर स्प्रे न करें. अगर इसके बाद आपको अपनी त्वचा खिंची हुई लगे तो कोई क्रीम जरूर लगाएं. अगर आप इसको अपनी त्वचा पर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें.
खीरे का फेस मिस्ट आखिर चेहरे पर क्या करता है?
दरअसल खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इससे बना हुआ फेस मिस्ट त्वचा को ताजगी और नमी का एहसास दिलाता है. इस मिस्ट को चेहरे पर स्प्रे करने से गर्मी के दौरान थकान दूर होती है और ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास मिलता है. खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये आपको चेहरे की रेडनेस भी कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी की मदद से ये नई सेल्स की ग्रोथ कराने में भी मददगार होता है.
यह भी पढ़ें – बगलों की बदबू ने कर दिया है परेशान? इन 3 घरेलू उपायों से पाएं Underarm Smell से राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
12 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
22 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines