Cracked Heels: सर्दियों में एड़ियां फटने के शुरुआती संकेत, ठीक करने के आसान तरीके

Cracked Heels: अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान है, तो इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि घर पर ही नेचुरल तरीकों से क्रीम तैयार कर लें। जानें इसे बनाने की विधि।

Cracked Heels

Cracked Heels

Cracked Heels: ठंड के मौसम में एड़ियों का फटना एक आम बात है, लेकिन इसकी वजह से होने वाली समस्या आम नहीं। जब एड़ियां फटी हुई हो तो उसमें दर्द जलन और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, यहां तक की खून भी निकल आते हैं और चलना मुश्किल हो जाता है। कुछ फटी एड़ियों के कारण शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं। अगर आपको भी सर्दियों में इस समस्या से परेशान हैं तो घर पर नेचुरल तरीके से क्रीम तैयार कर सकते हैं। ये क्रीम आपकी एडियों को नेचुरली हेल्दी रखने और रखने और  एड़ियों की दरारों को हील मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का तरीका और किस तरह करें इसे अपने एड़ियों पर अप्लाई कर सकते हैं?

विज्ञापन

फटी एड़ियों का कारण  

सर्दियों के हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, जिस वजह से एड़ियों फटना आम बात है। लेकिन कई बार शरीर में विटामिन की कमी के कारण भी एड़िया फटने लगती है, जिसमें विटामिन बी-3, विटामिन ई और विटामिन सी की कमी शामिल है।

विज्ञापन

क्रीम को बनाने की विधि

1. इसे बनाने के लिए दो चम्मच नारियल का तेल लें।

2. इसके बाद इसमें एक चम्मच  ग्लिसरीन मिलाएं।

विज्ञापन

3. अब इसमें एक विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़ कर इसका लिक्विड डालें।

4. इन चीजों को अच्छे से मिला लें और अब आपका क्रीम तैयार है।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल

1. इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले अपनी एड़ियों को गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें।

विज्ञापन

2. किसी साफ तौलिए से पैड़ों को पौंछ लें।

3. इसके बाद फटे हुए एड़ियों में इस क्रीम को लगाएं।

विज्ञापन

4. अब कॉटन जुड़ाब डालकर सो जाएं।

5. इसे आप लगातार 3 से 4 दिन तक लगाएं। इससे आपकी एड़ियां हमेशा के लिए स्मूथ और हेल्दी हो जाएगी।

विज्ञापन

इस क्रीम के फायदे

नारियल का तेल- ये आपकी स्किन को डिपली मॉइस्चराइज करता है और आपकी फटी एड़ियों को हील करने में मदद करता है।

विज्ञापन

ग्लिसरीन- ग्लिसरीन त्वचा में नमी को बनाए रखता है और स्किन को सोफ्ट करता है।

विटामिन-ई कैप्सूल- विटामिन-ई कैप्सूल स्किन को रिपेयर करता है और एड़ियों के क्रैक को भरने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ