Corn Kachori Recipe: संडे का दिन बन जाएगा और भी खास, जब सुबह के नाश्ते में बनाएंगे 'मक्के की कचौड़ी'

Corn Kachori Recipe

Corn Kachori Recipe

विज्ञापन

Corn Kachori Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन हो और दिमाग में कोई ऑपशन ना आएं तो मक्के की कचौड़ी सबसे बेहतर ऑप्शन है। मक्का हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और ग्लूटन फ्री भी होता है, जिससे वजन को भी कम किया जा सकता है।

आमतौर पर लोग या तो मक्के की रोटियां खाते हैं या फिर कॉर्न चाट, लेकिन आज हम आपको मक्के की कचौड़ियों की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद बेहद शानदार होता है। तो चलिए जान लेते हैं मक्के से बनी मजेदार कचौड़ियों की रेसिपी

Advertisment

मक्‍के की कचौड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मक्‍के का आटा- 2 कटोरी, गरम पानी- 1 गिलास, नमक- 1 छोटा चम्‍मच, आलू 4- उबले हुए, हरी मिर्च 2- कटी हुई, हरी धनिया पत्‍ती- 1 बड़ा चम्‍मच कटी हुई, अजवाइन- 1 छोटा चम्‍मच, धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच, गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्‍मच

मक्‍के की कचौड़ी बनाने की विधि

मक्‍के की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा लेना है। इसके बाद आप इसमें जरूरत के हिसाब पानी मिला लें और इस मसलकर आटा गूंथ लें। इसके बाद आप आलू को उबाल लें और फिर एक बाउल में डालकर इसे अच्छे से मैश कर लें।

इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन और स्वादनुसार नमक आदि मसालें अच्छे से मिला लें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक बेहतर मिक्चर बना लें। इसके बाद आप पानी के हाथ से कचौड़ी बना लें और फिर इन्हें एक कड़ाही में डालकर तलें।

विज्ञापन

इसके बाद जब आपको लगे की ये अच्छे से फ्राई हो गई हैं या फिर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। इसके बाद आपकी मक्के के आटे की स्वादिष्ट कचौड़ी बनकर तैयार हैं औप इन्हें हरी चटनी के साथ खाने के लिए परोसें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ