Coriander Water Benefits: सुबह खाली पेट धनिये के पानी को पीने से हेल्थ को कई सारे फायदे होते हैं। माना जाता है कि धनिये के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इस पानी को पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है और पेट साफ रहता है। धनिये में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। धनिया गठिया सहित कई बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही धनिये का पानी कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए यहां जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
गठिया से दिलाता है राहत
एनआईएच के अनुसार, धनिया सिनोबियम में सूजन को बढ़ावा देने वाले साइटोकिन्स को कम करके और बाहरी पुल्टिस के रूप में काम करते हैं। धनिये के बीज में सिनेओल और लिनोलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो गठिया से जुड़ी परेशानी को कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी तो नहीं खा रहे नकली टाटा नमक? 3 तरह से करें नकली-असली नमक की पहचान
हार्ट के लिए फायदेमंद
धनिये के बीज प्लेटलेट एग्रीगेशन को रोकने में मदद करते हैं, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये बीपी और मेटाबोलिज्म के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
हेल्दी डाइजेशन
डाइजेशन सिस्टम के लिए धनिये के बीज या पानी काफी फायदेमंद होता है।ये पेट फूलने से रोकता है और ट्रिप्सिन गतिविधि को बढ़ावा देने में मदद करता है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
धनिये के बीज ब्लड शुगर को कम करके और अग्नाशयी बीटा कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा,धनिये के बीज मेटाबोलिज्म सिंड्रोम को कम करने और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
धनिये का बीज आंखों में होने वाली खुजली को कम करता है। अगर आप धनिये के बीज का पानी आंखों पर छिड़कते हैं, तो ये कंजंक्टिवाइटिस से आराम दिलाता है।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
12 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
15 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
16 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines