Coriander Seeds Water Benefits: धनिया एक फायदेमंद मसाला है। धनिए के बीज का इस्तेमाल खाने में पाउडर बनाकर भी किया जाता है और इसके बीज का पानी पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। धनिए के बीजों में विटामिन-ए, सी और के होते हैं। इन बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। धनिए के बीज में आयरन होता है जो खून की कमी को भी दूर करता है। चलिए जानते हैं रोज खाली पेट 1 गिलास धनिए के बीज का पानी पीने से क्या लाभ मिलेंगे।
धनिए के बीज का पानी पीने से शरीर को ये 5 लाभ मिलेंगे
थायराइड में फायदेमंद
थायराइड के मरीजों के लिए धनिए के बीज का पानी पीना फायदेमंद होता है। इन लोगों के लिए धनिए के बीज का पानी वरदान माना जाता है। धनिए के बीज का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। धनिए के बीज का पानी पीने से हार्मोनल बैलेंस भी नियंत्रित रहता है।
पाचन क्रिया सुधारे
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या बनी रहती है या फिर खाना पचने में दिक्कत होती है तो आपको रोज खाली पेट 1 गिलास धनिए के बीज का पानी पीना चाहिए। धनिए के बीज का पानी पीने से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। धनिए के बीजों का पानी सुबह फ्रेश होने में भी मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करें
डायबिटीज के मरीजों को भी रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास धनिए के बीज का पानी पीना चाहिए। इन बीजों के पानी के सेवन से शरीर में शुगर लेवल कम होता है।
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
सूजन कम करें
धनिए के बीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इसके बीजों का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। धनिए के बीज के पानी से शरीर में हो रही सूजन कम होती है। रोजाना 1 गिलास धनिए के बीज का पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
इम्युनिटी
धनिया एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स हेल्दी शरीर के लिए जरूरी हैं क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी इम्युनिटी को मजबूत रखने में सबसे ज्यादा कारगर माने जाते हैं। मजबूत इम्युनिटी रोगों से लड़ने में मदद करती है।
कैसे पिएं धनिए का पानी?
धनिए का पानी पीने के 2 तरीके हैं। कुछ लोग इसे रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर रखते हैं और सुबह-सुबह खाली पेट पीते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे पानी में उबालकर पीना पसंद करते हैं। दोनों ही तरीके फायदेमंद होते हैं, आप अपनी पसंद से इसे पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines