तांबे का बर्तन लगभग हर घर में मिल ही जाता है, जिसका इस्तेमाल भी किया जाता है. आपने कई बार लोगों को कहते हुए सुना होगा कि तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कई तरह की समस्याएं दूर होती है. यही कारण है कि कई लोग तांबे की बोतल में पानी पीते हैं, तांबे के गिलास का इस्तेमाल करते हैं और थाली भी तांबे की ही इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं तांबे के बर्तन के साथ की गई 2 गलतियां फायदे की बजाय आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. आइए जानते हैं तांबे के बर्तन के साथ कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
यह भी पढ़ें: बिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
तांबे के बर्तन का क्यों इस्तेमाल किया जाता है?
तांबे के बर्तन में पानी रखना और पीना भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है. माना जाता है कि तांबे में मौजूद गुण पानी में मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, लोगों को मानना होता है कि, तांबे के बर्तन का पानी पाचन को बेहतर रखने, शरीर की इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार करते हैं. हालांकि, अगर तांबे के बर्तन के इस्तेमाल में कुछ गलतियां की जाएं, तो फायदे नुकसान में बदल सकते हैं.
कौन सी गलतियां सेहत पर डाल सकती है असर?
इस स्टोरी में हम जिन गलतियों के बारे में बताएंगे, वह अक्सर लोगों द्वारा की जाती है और लोग समझते हैं कि ये आम बात है और इसका असर सेहत पर कुछ नहीं पड़ता है. लेकिन हकीकत ये है कि अगर आप रोजाना ऐसा करेंगे, तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.
तांबे के बर्तन में पानी बहुत देर तक रखना
तांबे के लोटे या बोतल में पानी रातभर या कुछ घंटों के लिए रखना आम तरीका है, लेकिन इसे बहुत लंबे समय तक रखने की जरूरत नहीं होती है. जानकारी के अनुसार, ज्यादा देर तक पानी तांबे के संपर्क में रहने से उसमें कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है. इसलिए पानी को सीमित समय तक ही रखें और जरूरत से ज्यादा तांबे वाला पानी न पिएं.
रोजाना जरूरत से ज्यादा तांबे का पानी पीना
तांबे का पानी फायदे के लिए सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. हर दिन बार-बार या बहुत ज्यादा मात्रा में इसे पीने से शरीर में कॉपर की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है. इससे मतली, उल्टी, पेट दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि इसे सामान्य पानी की तरह न पीएं.
इसके अलावा, तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें या खट्टा (जैसे दही, नींबू, इमली, अचार या सिरका) डालना या रखना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
2 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
14 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NIH
First published on:
Know More: Editorial Guidelines