Cooking Tips: आज के समय में अगर किसी को उनके काम में थोड़ी सी भी मदद मिल जाए तो न केवल उनका काम आसान हो जाता है बल्कि काफी समय और मेहनत दोनों की बचत हो जाती है। चाहे ऑफिस का काम हो या घर का, एक-दूसरे की मदद से जिंदगी बेहतर बन सकती है। औरतें अक्सर रसोई में घंटों मेहनत करती हैं लेकिन अगर उन्हें कुछ आसान और उपयोगी किचन टिप्स मिल जाएं तो खाना बनाना न केवल तेज हो सकता है, बल्कि ज्यादा स्वादिष्ट भी बन सकता है तो आइए जानते हैं कुछ स्मार्ट टिप्स जिन्हें आप रोजाना अपना सकती हैं।
आलू उबालते समय डालें नमक और नींबू
अक्सर ऐसा होता है कि उबले आलू का छिलका निकालने में दिक्कत होती है। इसके लिए आप आलू उबालते वक्त पानी में थोड़ा नमक और नींबू डालें। इससे आलू जल्दी गलते हैं और उनका स्वाद भी बढ़ जाता है। साथ ही, छिलका उतारने में भी आसानी होती है। तो आप चाहें इस टिप को फॉलो कर सकते हैं।
इडली का बैटर हो जाए खट्टा तो ये करें
ऐसा बहुत बार होता है कि इडली का बैटर खट्टा हो जाता है, जिससे स्वाद बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो बैटर में थोड़ा नारियल का दूध मिलाएं। इससे बैटर का स्वाद बेहतर हो जाएगा।
ये भी पढे़ं- Kitchen Tips: चॉपिंग बोर्ड पर दिखती नहीं लेकिन होती है गंदगी, जानिए कैसे करें पूरी तरह से साफ
दही जमाते समय डालें हरी मिर्च
कभी-कभी दही जमाने के लिए थोड़ा सा भी दही नहीं होता। ऐसे में आप दूध में हरी मिर्च डालकर रात भर फ्रिज में रखें। इससे दही जल्दी जम जाता है और खराब भी नहीं होता। इसके साथ ही दही भी अच्छा जमता है।
सब्जी ज्यादा तेल सोखती हो तो अपनाएं ये तरीका
कई बार सब्जी ज्यादा तेल सोख लेती है। ऐसे में आप सब्जी को कुछ देर फ्रिज में रखें। इससे तेल ऊपर जम जाएगा और सब्जी हल्की हो जाएगी। इसके साथ ही स्वाद भी बरकरार रहेगा।
ये भी पढे़ं- Cooking Tips: मेहमान के अचानक आने पर? ये टिप्स बचाएंगे आपकी इज्जत और स्वाद दोनों
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
4 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
21 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
23 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines