Kitchen Tips: चॉपिंग बोर्ड पर दिखती नहीं लेकिन होती है गंदगी, जानिए कैसे करें पूरी तरह से साफ

अक्सर घरों में चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो इसका उपयोग करने के बाद इसे धोते ही नहीं हैं। क्या आप भी उन्हीं में से हैं? तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिनसे आप आराम से अपने चॉपिंग बोर्ड को साफ कर सकते हैं।

Kitchen Tips: चॉपिंग बोर्ड पर दिखती नहीं लेकिन होती है गंदगी, जानिए कैसे करें पूरी तरह से साफ
विज्ञापन

Kitchen Tips: चॉपिंग बोर्ड का उपयोग करते समय हम अक्सर सब्जियां, फल काटते हैं। इसके बाद चॉपिंग बोर्ड को साफ रखना जरूरी होता है ताकि बैक्टीरिया और गंदगी न फैलें। एक गंदा चॉपिंग बोर्ड खाने में भी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो बोर्ड का उपयोग करने के बाद उसे साफ नहीं करते और ऐसे ही छोड़ देते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनसे आप चॉपिंग बोर्ड को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं, और सफाई से सब्जियां व फल काट सकते हैं।

साबुन और पानी से सफाई

अगर आप अपने चॉपिंग बोर्ड को साफ करना चाहती हैं, तो सबसे पहले इसे अच्छे से धोएं। इसके बाद बोर्ड में साबुन और गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे बैक्टीरिया और गंदगी निकल जाएगी। बोर्ड को अच्छे से रगड़कर धोएं और फिर ताजे पानी से धोकर सुखा लें। इससे आपका बोर्ड साफ-सुथरा हो जाएगा।

Advertisment

नींबू और नमक का उपयोग

अक्सर किचन की चीजों की सफाई के लिए नींबू और नमक का उपयोग किया जाता है। अगर आपके चॉपिंग बोर्ड पर कोई गंध या दाग हो तो आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस को बोर्ड पर लगाकर नमक छिड़कें, फिर इसे हल्के से रगड़ें। यह न केवल गंध को दूर करेगा बल्कि बोर्ड को स्वच्छ भी बना देगा।

सिरके का इस्तेमाल

सिरका एक अच्छा कीटाणुनाशक होता है। आप इसे पानी में मिलाकर चॉपिंग बोर्ड को साफ कर सकते हैं। सिरका बोर्ड की सतह को अच्छी तरह से साफ करता है और बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है।

विज्ञापन

Image Source Freepik

सूखने के बाद अच्छे से स्टोर करें

चॉपिंग बोर्ड को धोने के बाद हमेशा उसे अच्छे से सूखने दें। गीला बोर्ड बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। इसके साथ ही बोर्ड से अजीब सी बदबू भी आ सकती है। आप बोर्ड को किसी हवादार स्थान पर रखकर पूरी तरह सूखने के बाद ही स्टोर करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ