Bharti Singh Hair Oil: बालों का ना बढ़ना ऐसी दिक्कत है जिससे आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी परेशान रहते हैं. इन्हीं में कोमेडियन भारती सिंह भी आती हैं. भारती सिंह अक्सर ही अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो पोस्ट करके अपनी लाइफ के अलग-अलग अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में भारती ने बताया है कि किस तरह घर पर बाल बढ़ाने वाला तेल (Hair Growth Oil) बनाया जा सकता है. भारती ने बाल बढ़ाने के लिए इस खास तेल की रेसिपी सभी से शेयर की है.
यह भी पढ़ें – सिर में ड्राइनेस के कारण होती है खुजली तो बनाकर लगा लीजिए ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, स्कैल्प को मिल जाएगी नमी
कैसे बनाती हैं भारती सिंह हेयर ऑयल
- भारती ने बताया कि इस हेयर ग्रोथ ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने (Methi Seeds) को कूटने में डालकर पीस लें. इसे पूरी तरह नहीं पीसना है बल्कि हल्का-हल्का कूट लेना है.
- अब कड़ाही में नारियल का तेल गर्म करने के लिए डाल दें. तेल गर्म होने के बाद इसमें कुटे हुए मेथी के दाने डाल दें.
- तेल में मेथी दाना पकने लगे तो इसमें करी पत्ते डाल दें. करी पत्ते अगर गीले होंगे तो तेल में चटकने लगेंगे इसीलिए सावधानी बरतें.
- इस तेल में अब कुटा हुआ या क्रश किया हुआ प्याज डाल दें.
- भारती का कहना है कि अगर आपके घर में विटामिन ई कैप्सूल है तो उस कैप्सूल को भी इस तेल में डाला जा सकता है. कैप्सूल को काटकर उसके अंदर के लिक्विड को तेल में डाला जाता है.
- इस तेल को पहले तेज आंच पर पकाएं और उसके बाद आंच को धीमा करके पकने के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद तेल पककर तैयार हो जाएगा.
- तेल पकने के बाद इसमें मौजूद प्याज भूरा नजर आने लगेगा. अब इस तेल को छलनी में डालकर छान लें. इसे चम्मच से दबाते हुए इसके अर्क को निकालें.
बालों पर कैसे लगाएं यह तेल
भारती कहती हैं कि ये सारी चीजें बालों के लिए बहुत अच्छी होती हैं. इस तैयार तेल को हफ्ते में 2 बार बालों पर लगाया जा सकता है. इसे नहाने से पहले सिर पर लगाकर 2 घंटे तक रख सकते हैं और उसके बाद धोकर हटा सकते हैं.
कैसे फायदेमंद है यह तेल
नारियल तेल – भारती सिंह का बताया यह देसी ऑयल कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. इस तेल में नारियल तेल (Coconut Oil) बेस ऑयल की तरह इस्तेमाल होता है. नारियल का तेल बालों को मॉइस्चर देता है, हेयर शाफ्ट के अंदर तक जाता है और प्रोटीन की क्षति को कम करता है.
करी पत्ते – बीटा कैरोटीन और अमीनो एसिड्स से भरपूर करी पत्ते (Curry Leaves) बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. यह बालों को चमकदार बनाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकते हैं.
मेथी के दाने – मेथी दाने प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं और स्कैल्प की अच्छी सफाई करते हैं. इनसे हेयर फॉलिकल्स स्टिम्यूलेट होती हैं, बालों को मोटा बनने में मदद मिलती है और स्कैल्प की खुजली से भी राहत मिलती है.
प्याज – सल्फर और जिंक से भरपूर प्याज हेयर फॉलिकल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इससे बालों का पतला होना कम होता है और बालों के झड़ने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है.
यह भी पढ़ें – पैरों को नमक और सिरके के पानी से धोने पर क्या होता है? जानिए इस हैक के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
40 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines