Healthy Lifestyle Tips Hindi: भारतीय घरों में दूध रोजाना की डाइट का अहम हिस्सा है. बचपन से हमें सिखाया जाता है कि दूध ताकत देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा दूध पीने से क्या होता है. एक्सपर्टस बताते हैं कि ठंडा दूध सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. प्रोटीन (Protein), कैल्शियम (Calcium), मैग्नीशियम (Magnesium), पोटेशियम (Potassium) और विटामिन D (Vitamin D) से भरपूर दूध शरीर को पोषण देने के साथ-साथ कई छोटी-बड़ी समस्याओं में राहत दिला सकता है. आइए जानते हैं क्या होगा अगर आप ठंडा दूध पीने की आदत बना लें?
यह भी पढ़ें: बॉडी के हर अंग की सफाई कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताए आयुर्वेद में शरीर डिटॉक्स करने के तरीके
एसिडिटी और पेट की जलन में राहत
अगर आप अक्सर एसिडिटी, सीने में जलन या पेट में अल्सर जैसी समस्या से परेशान रहते हैं (Milk for Acidity), तो ठंडा दूध राहत दे सकता है. दूध में मौजूद कैल्शियम अतिरिक्त एसिड को संतुलित करने में मदद करता है. ठंडा दूध पेट की अंदरूनी परत को ठंडक देता है, जिससे जलन कम होती है.
वजन कम करने में सहायक
ठंडे दूध को वजन घटाने (Milk For Weight Loss) की डाइट में भी शामिल किया जा सकता है. इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. एक गिलास दूध पीने से पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. इससे अनहेल्दी क्रेविंग कम होती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद
जिन लोगों को हाई बीपी (Milk For BP) की समस्या रहती है, उनके लिए भी ठंडा दूध फायदेमंद हो सकता है. दूध में मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. ये पोषक तत्व शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को कम करने में सहायक माने जाते हैं, जिससे दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है.
त्वचा को बनाता है चमकदार और हाइड्रेटेड
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, ठंडा दूध शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. नियमित रूप से सीमित मात्रा में ठंडा दूध पीने से त्वचा में निखार (Milk For Skin) आ सकता है और रूखापन कम हो सकता है.
सही समय और सही मात्रा जरूरी
हालांकि ठंडा दूध फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए. सुबह के समय या दिन में हल्की भूख लगने पर एक गिलास ठंडा दूध लिया जा सकता है. अगर आपको लैक्टोज असहिष्णुता (lactose Intolerance) या कोई गंभीर पाचन समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: हर बात पर आता है गुस्सा? इन Vitamins की कमी हो सकती है सबसे बड़ी वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
2 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
6 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
21 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
23 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines