सावन में ही क्यों ज्यादा दिखाई देते हैं सांप? नाग पंचमी से कनेक्शन या प्रकृति का नियम; जानें पूरी सच्चाई
आपने अक्सर गौर किया होगा कि जैसे ही सावन का महीना आता है, घरों के आसपास सांप ज्यादा दिखाई देने लगते हैं. आइए जानते हैं प्राकृतिक और धार्मिक कारण.

सावन का महीना शुरू होते ही सांपों के दिखने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. खेतों, बगीचों और कई बार घरों के आसपास भी सांप नजर आने लगते हैं. इसी वजह से लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसका संबंध नाग पंचमी से है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक या प्राकृतिक वजह है.
बारिश में रहना मुश्किल
2 / 7सांप आमतौर पर जमीन के अंदर बने बिलों, पेड़ों की जड़ों या घास वाले जगहों में छिपकर रहते हैं. मानसून में तेज बारिश के कारण उनके ठिकानों में पानी भर जाता है, जिस कारण वह सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर निकल आते हैं और इंसानी इलाकों के पास भी कई बार दिखाई देते हैं.
मौसम में बदलाव और नमी भी कारण
3 / 7सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं, जिनके शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार बदलता रहता है. ऐसे में गर्मी में वे खुद को बचाने के लिए ज्यादा समय ठंडी जगहों में छिपे रहते हैं, लेकिन बारिश के दौरान तापमान कम और नमी ज्यादा होने से ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और दिखने लगते हैं.
मानसून में भोजन की तलाश
4 / 7बरसात के मौसम में मेंढक, चूहे, कीड़े-मकौड़े और छोटे जीवों की संख्या बढ़ जाती है. यही जीव सांपों का मुख्य भोजन होते हैं. अपने भोजन को आसानी से हासिल करने के लिए उन जगहों पर ज्यादा दिखते हैं, जहां उन्हें शिकार मिलने की संभावना ज्यादा होती है.
प्रजनन का समय भी कारण
5 / 7कुछ सांपों की प्रजातियों में मानसून का समय प्रजनन के लिए अनुकूल माना जाता है. इस दौरान वे साथी की तलाश में ज्यादा घूमते हैं. इसी कारण बारिश के महीनों में कई जगहों पर सांप पहले से ज्यादा दिखाई देने लगते हैं.
क्या है धार्मिक कनेक्शन
6 / 7सावन में मनाई जाने वाली नाग पंचमी नाग देवता को समर्पित होती है. इस दिन सांपों की पूजा करने और उन्हें दूध अर्पित करने की परंपरा कई राज्यों में मशहूर है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे परिवार की सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.
सांप दिखे तो क्या करें?
7 / 7सावन में सांपों का बाहर निकलना प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसका मुख्य कारण बारिश, नमी और भोजन की तलाश है. इस मौसम में घर के आसपास सफाई रखें, दरारें और बिल बंद करें और अगर सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि रेस्क्यू टीम की मदद लें. (Image: Pexels/AI) यह भी पढ़ें:कहीं आपके घर का आटा मिलावटी तो नहीं? जानिए शरीर के किन अंगों पर पड़ सकता है इसका गंभीर असर