बारिश के मौसम में कई बार सांप अपने ठिकानों से निकलकर घरों, खेतों, बगीचों या सड़कों के आसपास दिखाई दे सकते हैं. इस दौरान वो छिपने की जगह तलाशते हैं, ताकि बारिश से बचा जा सके. हालांकि, सांप ज्यादा मैदानी इलाकों में नजर आ सकते हैं, लेकिन ऐसे में अगर आपका सामना कोबरा जैसे सांप से हो जाए तो एकदम घबराए नहीं. अगर आप घबराएंगे तो कुछ ऐसा कर बैठेंगे जो सांप को गुस्सा दिला सकता है और वो सकता है कि आपके कांट भी ले. साथ ही, जल्दबाजी में सांप को भगाने की कोशिश न करें, लेकिन थोड़ी दूरी खुद बना लें और उसे रास्ता दें ताकि वो खुद आगे जा सके. अगर नहीं जा रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें.
इसे भी पढ़ें- बरसात में घर या किचन में बढ़ गई हैं लाल चींटियां? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं काम
सबसे पहले घबराएं नहीं
अगर सामने कोबरा दिखाई दे तो अचानक भागने, चिल्लाने या सांप को छेड़ने से बचें. जहां हैं, वहीं कुछ पल शांत रहें और धीरे-धीरे उससे दूरी बनाएं. WHO की रिपोर्ट से मुताबिक, कभी भी सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा करना खुद के लिए खतरा बढ़ा देना है.
सांप को छूने या पकड़ने की कोशिश न करें
कोबरा कितना भी शांत दिखाई दे, उसे हाथ लगाने, डंडे से हटाने, घेरने या पकड़ने की कोशिश न करें. खासकर घर के अंदर सांप दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने के बजाय संबंधित स्थानीय वन विभाग को बुलाएं और सांप से दूरी बनाए रखें. सांप की पहचान करने के लिए उसके पास जाकर फोटो लेने की कोशिश भी न करें. अगर दूरी से फोटो पहले ही मिल जाए तो उसे शेयर करके विभाग को बता दें.
बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें
अगर घर या आसपास कोबरा दिखे तो बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत उस जगह से दूर कर दें. सांप को घेरने के बजाय उसे निकलने के लिए जगह दें. घर में सांप के छिपे होने का खतरा ज्यादा हो तो बिना जानकारी के सामान, लकड़ी के ढेर, जूते या अंधेरे कोनों में हाथ न डालें. साथ ही, घर को और लोगों को जानकारी दें कि यहां पर सांप हो सकता है. इसलिए आप यहां पर ध्यान से जाएं या बिल्कुल दूरी बना लें.
कोबरा ने काट लिया तो क्या करें?
अगर सांप के काटने का खतरा ज्यादा हो या काट लिया तो इसे मेडिकल इमरजेंसी मानें. इसको लेकर WHO का कहना है कि इंसान को तुरंत उस जगह से दूर करें, शांत रखें, शरीर और खासकर काटने वाली जगह के मूवमेंट पर ध्यान दें. जल्द से जल्द इंसान को डॉक्टर से पास लेकर जाएं और इलाज करने को कहें.
घरेलू नुस्खे बिल्कुल न अपनाएं
सांप काटने के बाद कई लोग जहर निकालने के लिए घाव काटने, मुंह से जहर चूसने, कसकर रस्सी या कपड़ा बांधने, बर्फ लगाने या किसी नुस्खे का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं. ऐसे नुस्खे नुकसान पहुंचा सकते हैं और इलाज में देरी कर सकते हैं. WHO का कहना है कि आजकल लोग सांप का जहर निकालने के लिए मुंह का इस्तेमाल करते हैं और चूसते हैं. आप ऐसा न करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बल्ब के आसपास भिनभिनाते कीड़ों से हैं परेशान? इस एक ट्रिक से Insects की छुट्टी हो जाएगी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
15 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines