कोबरा अचानक आ जाए सामने तो न घबराएं, क्या करें और खुद को कैसे बचाएं? जानें आसान तरीके

बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े नजर आना आम है. कई बार सांप भी घर के आसपास नजर आ जाते हैं. ऐसे में अगर अचानक किसी जहरीले सांप, खासकर कोबरा से सामना हो जाए तो घबराने के बजाय सब्र से काम लें और ये टिप्स अपनाएं. 

cobra saap samne aa jaye to kya kare

सांप को छूने या पकड़ने की कोशिश न करें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

बारिश के मौसम में कई बार सांप अपने ठिकानों से निकलकर घरों, खेतों, बगीचों या सड़कों के आसपास दिखाई दे सकते हैं. इस दौरान वो छिपने की जगह तलाशते हैं, ताकि बारिश से बचा जा सके. हालांकि, सांप ज्यादा मैदानी इलाकों में नजर आ सकते हैं, लेकिन ऐसे में अगर आपका सामना कोबरा जैसे सांप से हो जाए तो एकदम घबराए नहीं. अगर आप घबराएंगे तो कुछ ऐसा कर बैठेंगे जो सांप को गुस्सा दिला सकता है और वो सकता है कि आपके कांट भी ले.  साथ ही, जल्दबाजी में सांप को भगाने की कोशिश न करें, लेकिन थोड़ी दूरी खुद बना लें और  उसे रास्ता दें ताकि वो खुद आगे जा सके. अगर नहीं जा रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. 

इसे भी पढ़ें- बरसात में घर या किचन में बढ़ गई हैं लाल चींटियां? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं काम

विज्ञापन

सबसे पहले घबराएं नहीं

अगर सामने कोबरा दिखाई दे तो अचानक भागने, चिल्लाने या सांप को छेड़ने से बचें. जहां हैं, वहीं कुछ पल शांत रहें और धीरे-धीरे उससे दूरी बनाएं. WHO की रिपोर्ट से मुताबिक, कभी भी सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा करना खुद के लिए खतरा बढ़ा देना है. 

सांप को छूने या पकड़ने की कोशिश न करें

कोबरा कितना भी शांत दिखाई दे, उसे हाथ लगाने, डंडे से हटाने, घेरने या पकड़ने की कोशिश न करें. खासकर घर के अंदर सांप दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने के बजाय संबंधित स्थानीय वन विभाग को बुलाएं और सांप से दूरी बनाए रखें. सांप की पहचान करने के लिए उसके पास जाकर फोटो लेने की कोशिश भी न करें. अगर दूरी से फोटो पहले ही मिल जाए तो उसे शेयर करके विभाग को बता दें. 

बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें

अगर घर या आसपास कोबरा दिखे तो बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत उस जगह से दूर कर दें. सांप को घेरने के बजाय उसे निकलने के लिए जगह दें. घर में सांप के छिपे होने का खतरा ज्यादा हो तो बिना जानकारी के सामान, लकड़ी के ढेर, जूते या अंधेरे कोनों में हाथ न डालें. साथ ही,  घर को और लोगों को जानकारी दें कि यहां पर सांप हो सकता है. इसलिए आप यहां पर ध्यान से जाएं या बिल्कुल दूरी बना लें. 

विज्ञापन

कोबरा ने काट लिया तो क्या करें?

अगर सांप के काटने का खतरा ज्यादा हो या काट लिया तो इसे मेडिकल इमरजेंसी मानें. इसको लेकर WHO का कहना है कि इंसान को तुरंत उस जगह से दूर करें, शांत रखें, शरीर और खासकर काटने वाली जगह के मूवमेंट पर ध्यान दें. जल्द से जल्द इंसान को डॉक्टर से पास लेकर जाएं और इलाज करने को कहें. 

घरेलू नुस्खे बिल्कुल न अपनाएं 

सांप काटने के बाद कई लोग जहर निकालने के लिए घाव काटने, मुंह से जहर चूसने, कसकर रस्सी या कपड़ा बांधने, बर्फ लगाने या किसी नुस्खे का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं. ऐसे नुस्खे नुकसान पहुंचा सकते हैं और इलाज में देरी कर सकते हैं. WHO का कहना है कि आजकल लोग सांप का जहर निकालने के लिए मुंह का इस्तेमाल करते हैं और चूसते हैं. आप ऐसा न करें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ