Cleaning Tips: त्योहारों से पहले बस 5 मिनट में चमकाएं भगवान की मूर्तियां, वो भी बिना पितांबरी के
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Cleaning Tips: त्योहार आते ही घर की सफाई शुरू हो जाती है। चाहे जन्माष्टमी हो, राखी हो या दिवाली-होली, घर तो चमक जाता है लेकिन कई बार हम भगवान की मूर्तियों को साफ करना ही भूल जाते हैं। जिसके चलते मूर्तियों पर धूल-मिट्टी जम जाती है। जिससे मूर्तियां काली पड़ जाती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो भगवान की मूर्ति को साफ़ करना भूल जाते हैं, तो आइए जानते हैं घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आप अपने पीतल के भगवानों की मूर्तियां चमका सकते हैं, वो भी बस कुछ ही देर में।
पीतल की मूर्तियां अक्सर काली पड़ जाती हैं, जिसके लिए लोग पितांबरी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप घरेलू उपाय से मूर्तियां चमकाना चाहती हैं, तो सबसे पहले दही लें और उसमें थोड़ा सा आमचूर पाउडर (खटाई) मिला लें। अब इस मिश्रण को मूर्तियों पर लगाएं और कुछ देर छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इससे आपकी मंदिर की पीतल की मूर्तियां चमक जाएंगी। आप चाहें तो इस घरेलू उपाय को हफ्ते में एक बार जरूर अपना सकते हैं। साथ ही ये काफी उपाय भी है।
इस उबटन से आप अपनी मंदिर की पीतल वाली मूर्तियों को अच्छे से साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दही लें, उसमें चीनी डालें, दो चुटकी हल्दी और थोड़ा आमचूर पाउडर मिलाएं। अब सबको अच्छे से मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को मूर्तियों पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। उसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे मूर्तियों का कालापन निकल जाएगा और उनमें सोने-सी चमक आ जाएगी। इसके साथ ही यह उपाय काफी आसान है जो कि आप घर पर कर सकते हैं। मूर्तियां बिल्कुल नई जैसी लगेगी, जिसे देखकर सभी आपसे पूछेंगे नई ली है क्या?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: