News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी इस बार 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिसके चलते भोग से लेकर डेकोरेशन तक हर चीज़ की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। कुछ लोग तो अपने प्यारे भाव से श्रीकृष्ण के लिए माखन बनाते हैं और सुंदर सी सजी हुई मटकी में भगवान को परोसते हैं। क्या आप भी सुंदर-सुंदर मटकियों में श्रीकृष्ण को भोग लगाने का सोच रहे हैं?
अगर आप मार्केट की महंगी मटकियां नहीं खरीद सकते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ बहुत ही खूबसूरत तरीके जिनसे आप जन्माष्टमी पर मटकी को भोग लगाने के लिए या डेकोरेशन के लिए सजा सकते हैं।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि मटकी को कैसे सजाएं, तो आप गोटा पट्टी की मदद ले सकते हैं। आप कोई डार्क और हल्के रंग का पेंट जैसे लाल, पीला, हरा रंग चुन सकते हैं। इससे आपकी मटकी बेहद आकर्षक लगेगी। आप चाहें तो मटकी में बांसुरी भी रख सकते हैं और उसे भी सजा सकते हैं।

अगर आपको पेंटिंग का शौक है तो आप मटकी को अपने हाथों से रंग सकते हैं। आप इसमें रंग-बिरंगे रंग जैसे लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी आदि का उपयोग कर सकते हैं। सफेद रंग
से बॉर्डर या डिजाइन बनाकर इसे और भी सुंदर बना सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी अपने लल्ला को बनाएं सबसे प्यारा कान्हा, देखें आसान टिप्स

आप चाहें तो मटकी को मोतियों से सजा सकते हैं। इसके अलावा, मटकी पर श्रीकृष्ण की पेंटिंग भी बना सकते हैं। इससे यह बहुत ही अनोखी और आकर्षक लगेगी।

आप चाहें तो अलग-अलग रंगों से मटकी को रंगकर सफेद रंग से फूल बना सकते हैं। फूलों के अलावा, आप बांसुरी, गाय, माखन आदि की कलाकृति भी मटकी पर बना सकते हैं।

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो गोटा पट्टी के साथ-साथ शीशे और मोतियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी मटकी बेहद आकर्षक और ट्रेडिशनल लगेगी।
ये भी पढे़ं- Independence Day 2025: 15 मिनट में बनाएं ये तिरंगा रंगोली और सबको करें इंप्रेस
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।