सिंपल रेड ड्रेस में भी दिखना है सबसे अलग… ये स्टाइलिंग टिप्स आपको देंगे प्रिंसेस लुक, क्रिसमस पार्टी में जाने से पहले अपनाएं

Red Dress Styling Ideas: क्रिसमस के दिन ज्यादातर लोग रेड कलर की ड्रेस पहनना पसंद करते हैं. इसलिए हर किसी को टेंशन रहती है कि खुद को दूसरों से अलग कैसे दिखाया जाए और एक परफेक्ट लुक पाया जा सके.

hath pair thande hone ka matlab kya hota hai

लाल रंग की ड्रेसेस के साथ के ये लेटेस्ट टिप्स को फॉलो करें. Image Credit- News24

विज्ञापन

How Do We Celebrate Christmas In Hindi: क्रिसमस और ईयर एंड को लेकर लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं. ऐसे में एक दो हफ्ते पहले से टेंशन शुरू हो जाती है कि क्या पहना जाए. हालांकि, ज्यादातर लोग रेड कलर पहनना पसंद करते हैं क्योंकि क्रिसमस के दिन रेड कलर पहनना शुभ माना जाता है. इसलिए ज्यादातर पार्टी की थीम रेड ही होती है. अगर आप भी रेड कलर की ड्रेस पहन रही हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से अपने लुक को इंप्रूव किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़े- Bathua Ki Kadhi: घर पर कैसे बनाते हैं बथुआ की कढ़ी, यहां जानिए कढ़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है

विज्ञापन

गाउन को करें सेलेक्ट

सर्दियों के हिसाब से गाउन बेस्ट रहेगा. आप लॉन्ग रेड ड्रेस को सेलेक्ट कर सकते हैं. हालांकि, ज्यादातर महिलाएं गाउन को शादी या किसी बड़े इवेंट पर वियर करना पसंद करती हैं, लेकिन आप क्रिसमस की पार्टी के लिए गाउन को सेलेक्ट करें. सिंपल रेड गाउन पार्टी के लिए बेस्ट रहेगा, जिसके नीचे पैंट या छोटी स्कर्ट पहनना सबसे अच्छा है, लेकिन पुरुषों को खाकी या गहरे रंग की फॉर्मल पैंट चुननी चाहिए.बाकी आप गाउन के अलावा रेड ड्रेस भी वियर कर सकते हैं. 

सिंपल ड्रेस के साथ नेकलेस वियर करें 

सिंपल ड्रेस के साथ नेकलेस वियर करें, क्योंकि इससे आपको बहुत ही क्लासी लुक मिलेगा. नेकलेस में  बेहतर है कि आप स्टेटमेंट डिजाइन का नेकलेस चुनें. इसके लिए ड्रेस के रंग या नेकलाइन के साथ कंट्रास्ट करें या कॉम्प्लीमेंट करे. ऐसा करने से आपका लुक बहुत ही अच्छा लगेगा. बाकी ज्वेलरी को मिनिमम रखें, ताकि नेकलेस सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सके. ऐसा करने के बाद आपका लुक बहुत ही क्लासी लगेगा.

मेकअप पर दें ध्यान 

सिंपल ड्रेस पर हमेशा लाइट मेकअप अच्छा लगता है. इससे क्लासी लुक मिलता है और क्रिसमस की पार्टी के लिए भी अच्छा माना जाता है. चेहरे के हिसाब से मेकअप करें और अपनी आंखों, होठों या स्किन टोन के अनुसार शेड्स को सेलेक्ट करें. अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं, यह हाइड्रेशन के लिए जरूरी है. इसके अलावा, मेकअप को आर्ट समझकर आराम से करें, जल्दबाजी ना करें. 

विज्ञापन

इन टिप्स को भी करें फॉलो 

  • आप हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें, क्योंकि बालों से ही आपको एक क्साली लुक मिलेगा. 
  • ड्रेस के साथ फुटवियर का चुनाव सही तरह से करें. बेहतर है कि आप बेली शूज का इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़े- कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ