Christmas Mocktail: इस क्रिसमस नॉन अल्कोहोलिक पार्टी में ट्राय कर सकते हैं ये दो मॉकटेल रेसिपी, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Christmas Mocktail Recipes: क्या आपकी क्रिसमस पार्टी की तैयारी हो गई है? मगर अभी तक आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि नॉन अल्कोहोलिक ड्रिंक्स में आप क्या खास कर सकते हैं? तो ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हम ताजा मॉकटेल रेसिपी (Christmas Mocktail Recipe) लेकर आए हैं, जिन्हें बनाना जितना आसान है और ये स्वाद में भी उतनी ही टेस्टी ड्रिंक है। आइए आपको दो मॉकटेल रेसिपी बताते हैं।
क्रैनबेरी-अनार छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है। इसकी रेसिपी बेहद आसान है जिसे आप बिना किसी परेशानी के तैयार कर सकते हैं और मेहमानों को परोस सकते हैं।
एक बड़े जग में क्रैनबेरी और अनार के जूस को बराबर मात्रा में मिलाएं। एक चम्मच नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। कांच के रिम्स को पाउडर चीनी से कोट करें। ड्रिंक को गिलास में डालें। प्रत्येक गिलास को नींबू की मोटी स्लाइस से गार्निश करें और ड्रिंक्स को हॉलिडे स्नैक्स के साथ परोसें।
क्रिसमस पार्टी में आप क्रिसमस पंच मॉकटेल रेसिपी अपना सकते हैं। ये मॉकेटल बनाने के लिए आपको कुछ फ्रूट्स की जरूरत होगी। नींबू के साथ इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।
एक आइस ट्रे में अनार के दाने और पानी डालें। ड्रिंक का सेवन करने से दो से चार घंटे पहले उन्हें फ्रीज करें। एक बड़े जग में सब कुछ मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाने के लिए एक तरफ रख दें। ड्रिंक को गिलास में डालें। गार्निश के लिए जमे हुए अनार के दाने और बर्फ के टुकड़े डालें। ड्रिंक में किक जोड़ने के लिए आप सेब साइडर सिरका या नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: