Cholesterol के बढ़ने से हथेली में दिखता है ऐसा संकेत, जांच पर पता लगी बीमारी

High Cholesterol Level Signs In Hands: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के कई अंगों में इसके लक्षण दिखाई देते हैं। आपने आंखों के आस-पास त्वचा का रंग पीला होते देखा होगा, लेकिन एक नया संकेत ऐसा मिला है, जो हमारी हथेलियों में नजर आता है।

high cholesterol

high cholesterol

High Cholesterol Level Signs In Hands: फ्लोरिडा शहर के एक व्यक्ति ने अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स खाएं, जिसने उसे बीमार कर दिया। दरअसल, इस बीमारी में उनके हाथों में कुछ संकेत दिखाई दिए जो कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बने थे। इस शख्स ने लगातार 8 महीनों तक सिर्फ चिकन, मटन, पनीर और अंडे जैसे हाई फैट फूड्स खाएं थे। उन्होंने इन भोजन के साथ बटर और चीज को भी डेली अधिक अमाउंट में खाया था। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

यह अजीबोगरीब मामला JAMA कार्डियोलॉजी में दर्ज हुआ था, जहां एक शख्स को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां, जांच में पता लगा कि उन्होंने अपनी डाइट में इतना ज्यादा फैट और कोलेस्ट्रॉल वाला फूड खा लिया था कि उसकी हथेलियों की नसों में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण दिखने लगे थे। यह बिल्कुल वैसी ही पीले रंग की त्वचा थी, जैसी आंखों की स्किन में कहीं और दिखाई देती है। ये उभरे हुए पीले रंग के धब्बे कोलेस्ट्रॉल साइन्स है। डॉक्टरों की टीम ने उस शख्स में जैंथेलाज्मा (Xanthelasma) की बीमारी पाई है।

विज्ञापन

कैसे पता लगी बीमारी?

हार्ट स्पेशलिस्ट कहते हैं कि शख्स को जैंथेलाज्मा था, जो कि शरीर में नॉर्मल से कहीं अधिक पैमाने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। शख्स के हाथों, पैरों, हथेलियों और कोहनी में पीले रंग की गांठें दिखने लगी थी, जो कि खतरे की घंटी थी। इन संकेतों वाली बीमारी को ही जैंथेलाज्मा कहते हैं। पीड़ित के शरीर का वजन कम हो गया और बॉडी में पांच गुना अधिक यानी 1,000 mg/dL तक कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया था। जैंथेलाज्मा के संकेत आंखों के कॉर्नर्स, नाक के पास, फेस पर या फिर कानों के पास भी होते हैं। डायबिटीज के मरीजों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ऐसा ज्यादा होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FamousPulse (@famous.pulse)

हाई कोलेस्ट्रॉल के अन्य संकेत

  • ज्यादा पसीना आना।
  • सिरदर्द।
  • जी मिचलाना।
  • हाई बीपी।
  • स्किन में पीले गहरे धब्बे होना।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ