वैलेंटाइन वीक में प्यार जताने का हर दिन खास होता है, लेकिन चॉकलेट डे की बात ही कुछ अलग है. 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस रोमांटिक हफ्ते में रोज डे और प्रपोज डे के बाद 9 फरवरी को मनाया जाता है चॉकलेट डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश, दोस्त या किसी खास इंसान को चॉकलेट देकर अपने रिश्तों में मिठास भरते हैं.
यह चॉकलेट सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि बिना शब्दों के भावनाएं जताने का सबसे प्यारा तरीका है. यही वजह है कि चॉकलेट डे युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इस स्टोरी में हम आपको इस दिन के बारे में कुछ खास बाते बताएंगे और इस दिन का इतिहास कितना पुराना इसके बारे में भी बताएंगे. आइए जानते हैं, वैलेंटाइन वीक के सबसे मीठे दिन के बारे में.
यह भी पढ़ें: रात को 2 बजे पॉटी आने का मतलब क्या है? एक्सपर्ट से जानिए बार-बार लैट्रिन जाना किस बीमारी का संकेत है
चॉकलेट डे का इतिहास
चॉकलेट को लंबे समय से प्यार, अपनापन और खुशी का प्रतीक माना जाता रहा है. माना जाता है कि जब 19वीं सदी के आसपास वैलेंटाइन डे दुनियाभर में मशहूर हो चुका था, तभी से चॉकलेट को प्रेम का जरिया बनाने की परंपरा भी शुरू हुई. खासतौर पर साल 1840 के बाद चॉकलेट को गिफ्ट के रूप में देने का चलन बढ़ा और धीरे-धीरे चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का अहम हिस्सा बन गया. समय के साथ यह दिन रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने और भावनाओं को मीठे अंदाज में जाहिर करने का प्रतीक बन गया, यही वजह है कि इस दिन के बिना वैलेंटाइन वीक अधूरा माना जाता है.
चॉकलेट क्यों बनाती है मूड बेहतर?
चॉकलेट डे सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारी भावनाओं और मनोदशा से भी है. खासतौर पर डार्क चॉकलेट को खुशी बढ़ाने वाला माना जाता है. रिसर्च के अनुसार, चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है और दिमाग को सुकून मिलता है. यही कारण है कि लोग अपने खास लोगों को उनकी पसंदीदा चॉकलेट देकर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं. ताकि रिश्ते में मिठास आए और मजबूती बनी रहे.
चॉकलेट से रिलीज होता है ये खास हार्मोन
आपको शायद मालूम न हो, लेकिन डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में सेरोटोनिन और एंडॉर्फिन जैसे ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं, जो खुशी और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं. जब आप किसी अपने को चॉकलेट देते हैं, तो वह पल सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रहता, बल्कि भावनात्मक रूप से भी खास बन जाता है. कम शब्दों में ज्यादा भावनाएं जताने के लिए चॉकलेट आज भी सबसे प्यारा और आसान तरीका है. ऐसे में अगर आप भी चॉकलेट डे में आपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें अच्छा सा चॉकलेट जरूर दें.
यह भी पढ़ें: सर्दियां खत्म होने से पहले एक बार जरूर चखें बाजरे की रोटी, यहां जानिए चुटकियों में तैयार करने की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 hr agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
12 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines