रात को 2 बजे पॉटी आने का मतलब क्या है? एक्सपर्ट से जानिए बार-बार लैट्रिन जाना किस बीमारी का संकेत है

Raat Ko 2 Baje Potty Aana: रात में बार-बार टॉयलेट जाना कई बार सामान्य होता है, लेकिन अगर ऐसा रोज हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें क्योंकि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. बेहतर होगा कि आप इसकी वजह वक्त पर करें और समय रहते डॉक्टर से जांच कराएं.

Why Am I Pooping At 2 AM

रात को 2 बजे पॉटी आने के क्या कारण हो सकते हैं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Why Am I Pooping At 2 AM: रात में बिस्तर पर जाने से पहले टॉयलेट जाना बहुत ही आम है, लेकिन अगर आप आधी रात या गहरी नींद से उठकर पॉटी करने के लिए जा रहे हैं तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि बार-बार रात में टॉयलेट जाना पेट खराब होने का संकेत है. हालांकि, कई बार ऐसा होने की वजह रात का गलत खाना या गलत वक्त पर खाना हो सकता है. कई बार तेज मसाले की वजह से पेट में गैस बनने लगती है और गहरी नींद में भी टॉयलेट जाना पड़ जाता है. एक-दो बार रात को 2 बजे या फिर 3 बजे पॉटी करना आम हो सकता है, लेकिन अगर आपको बार-बार लैट्रिन जाना पड़ रहा है तो यह कई बीमारियों के होने का संकेत हो सकता है.  

इसे भी पढ़ें- बच्चों की शार्प मेमोरी, स्ट्रांग बॉडी और अच्छा IQ पाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताए असरदार उपाय

विज्ञापन

रात को 2 बजे पॉटी आने के क्या कारण हो सकते हैं?

पाचन तंत्र की गड़बड़ी- कई बार खाना सही तरह से पच नहीं पाता और डाइजेशन कमजोर होने की वजह से पॉटी करने की इच्छा होने लगती है. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या होने की वजह से रात में अचानक पॉटी आ सकती है.
ज्यादा मसालेदार या भारी डिनर– देर रात में खाना खाने की वजह से आंतों पर इफेक्ट पड़ता है जिसकी वजह से नींद के बीच में इंसान को पॉटी करने की इच्छा होती है. कई बार पेट में दर्द होने की वजह से भी पॉटी आने लगती है.
आंतों की सूजन होना- बार-बार पॉटी आंतों में सूजन होने की वजह से भी आती है. कई बार आंतों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन, कोलाइटिस या क्रोहन डिजीज जैसी स्थितियों में भी रात के समय दस्त भी लग सकते हैं.
डायबिटीज का संकेत– पेशाब के साथ-साथ रात को पॉटी आना डायबिटीज का संकेत होने का संकेत है. अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं है तो ऐसा आपके साथ हो सकता है.

राहत पाने के लिए क्या करें?

  • रात का खाना जल्दी खाएं और हमेशा हल्का खाना खाने की कोशिश करें.
  • खाने के बाद चाय या कॉफी बिल्कुल भी ना पिएं. ऐसा करने से गैस बनने लगती है और पॉटी की इच्छा होती है.
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं, क्योंकि पेट को साफ या हल्का करने में पानी बहुत ही मददगार है. 

इसे भी पढ़ें- Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ