सर्दियां खत्म होने से पहले एक बार जरूर चखें बाजरे की रोटी, यहां जानिए चुटकियों में तैयार करने की आसान रेसिपी

Bajra Roti Recipe: आज रात सब्जी के साथ बाजरे की रोटी सर्व करें, जिसे बनाने के लिए आप हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप यह रोटी लहसुन की चटनी के साथ खाएं, वरना पूरे साल यह कॉम्बिनेशन बहुत मिस करने वाले हैं. 

Bajra Roti Recipe In Hindi

बाजरे की रोटी रेसिपी. Image Credit- News24

Bajra Roti Recipe In Hindi: सर्दियों में बाजरे का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है, जिसे आमतौर पर सरसों के साग या सूखी देसी सब्जी के साथ सर्व किया जाता है. इसका देसी अंदाज और मिट्टी की खुशबू वाला स्वाद यकीनन किसी भी खाने में जान डाल देता है. ठंड के मौसम में बाजरे की रोटी शरीर को अंदर से गर्म रखती है, इसलिए यह उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दियों की खास पहचान मानी जाती है. हालांकि, अब सर्दियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं और गर्मी के मौसम में बाजरे की रोटी कम खाई जाती है. बाजरे की रोटी मिस करने से पहले आप आज ही इसे सब्जी के साथ बनाएं और सेहत के साथ स्वाद का भरपूर मजा लें.   

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरे की रोटी रेसिपी 

सामग्री

  • बाजरे का आटा- 1 कप
  • गुनगुना पानी- जरूरत के हिसाब से
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी या तेल- सेंकने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें. पानी धीरे-धीरे डालें और एकदम स्मूथ आटा गूंथ कर कुछ देर के लिए रख दें.  
  • ध्यान रखें कि बाजरे की रोटी का आटा ज्यादा सख्त ना हो, वरना रोटी टूट सकती है. हालांकि, आपको ज्यादा पतला भी नहीं रखना है. इस दौरान दोनों हाथों से हल्का पानी लगाकर आटे की लोइयां बनाएं.
  • लोइयां बनाकर हथेली से थपथपाते हुए गोल रोटी का आकार दें. इस दौरान हल्की आंच पर तवा रखें और बाजरे की रोटी तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. गैस पर सेंकने के बाद एक प्लेट में निकाल लें.
  • ऊपर से घी या मक्खन डालें और ढककर रख दें. इसे आप लहसुन की रोटी या सरसों के साग के साथ गरमा-गरम सर्व करें. यकीनन यह कॉम्बिनेशन आपको बहुत ही अच्छा लगेगा.  

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ