Chocolate Day 2023: प्रेमियों का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) का आज तीसरे दिन-चॉकलेट डे हैं। हर साल की तरह 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। पार्टनर एक दूसरे को गिफ्ट्स देने के साथ चॉकलेट भी खिला रहे हैं।
वैलेंटाइन वीक को प्यार का इजहार (Chocolate Day Tips for Better Love Life) करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस सप्ताह आप भी अपनी दिल की बात किसी से कह सकते हैं। इसके अलावा अगर जिंदगी में पहले से कोई है तो रिश्ते को मजबूत करने के लिए एक धार्मिक उपाय (Astro Love Tips in Hindi) भी कर सकते हैं, जिसमें आपको चॉकलेट डे के लिए चॉकलेट खिलाने की जगह दो चीजों से अपने पार्टनर का मुंह मीठा करना होगा और फिर आपके लाइफ पार्टनर के साथ प्यार दुगना बढ़ सकेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अपने लाइफ पार्टनर का इन चीजों से करें मुंह मीठा
मान्यता है कि चॉकलेट डे पर पार्टनर को मिश्री के साथ सौंफ खिलाना चाहिए। इससे रिश्ते में मजबूती और प्यार में मिठास बढ़ती है। इस चॉकलेट डे आप अपने पार्टनर को सौंफ और मिश्री खिला सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इलायची के साथ मिश्री का सेवन भी कर सकते हैं।
मिश्री और सौंफ क्यों खिलाना चाहिए?
लाइफ पार्टनर या प्रेमी को मिश्री और सौंफ खिलाने से प्यार बढ़ता है। ज्योतिष की मानें तो इससे मिश्री औक सौंफ खाना बहुत शुभ होता है। सौंफ का संबंध बुध ग्रह और शुक्र ग्रह से भी होता है। ऐसे में अगर सौंफ के साथ मिश्री का सेवन किया जाता है तो दांपत्या जीवन, शादी या लव लाइफ में शुभ फल मिलता है।
लव लाइफ के लिए शुभ है खुशबु वाली चीजें
ज्योतिष के मुताबिक खुशबु वाली चीजों से शुक्र का अच्छ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। इस ग्रह के अच्छे होने से लव लाइफ भी अच्छी रहती है। ऐसे में अगर आप मिश्री और सौंफ या फिर मिश्री और इलायची का सेवन करते हैं तो इससे रिश्ते में मजबूती आती है और आपस में प्यार बढ़ता है। इसके अलावा जिंदगी से प्रेम संबंधित बुरे प्रभाव भी दूर होते हैं।
और पढ़िए –Millet: हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचना है तो बाजरा खाइए, मोटापा भी घटाने में कारगर
Disclaimer: ये सभी जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इसकी News24.com की ओर से कोई पुष्टी नहीं की जा रही है। मान्यता पर अमल करने से पहले आप ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
9 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
13 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines