नॉनवेज खाने की दुनिया में चिकन का स्थान हमेशा से ऊपर ही रहा है, आज भारत में चिकन खाने वालों की कमी नहीं है. होटलों में चिकन से जुड़ी कई शानदार डिशिज मौजूद है, जिसमें आमतौर लोग सिर्फ बटर चिकन या चंगेजी तक ही जानते हैं. हम आपको इस स्टोरी में चिकन की एक नई रेसिपी चिकन कोरमा के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद इतना लजीज होता है कि खाने वाला हर निवाले में उसकी तारीफ करता रहता है. रोटी के साथ, चिकन को एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे ग्रेवी में में अच्छे से लगाकर जब पहला निवाला जुबान को छूता है, तो ऐसा अनुभव होता है कि मानों इसे खाते रहें और पेट जल्दी न भरे. ऐसी तारीफ सुनने के बाद आपका भी इसे खाने का मन बन गया होगा, ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में इस चिकन कोरमे की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
यह भी पढ़ें: मिठाई नहीं आज बनेगी गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुर की इस देसी रेसिपी का स्वाद कर देगा
चिकन कोरमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1/2 kg चिकन
- 2-3 घी
- 6-7 लौंग
- 2 छोटा चम्मच लहसुन
- 1 कप तेल
- 1 छोटा चम्मच स्पून मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 7-8 इलायची
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1 कप दही
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 2 (फ्राइड, दही के साथ पीस हुई) स्लाइसड प्याज
- (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ) केसर
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
- ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा बना रहे हैं, तो सामग्री भी बढ़ेगी.
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिकन कोरमा
- चिकन कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल/घी गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए, तो उसमें इलायची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें.
- जब पैन में मौजूद सामग्री अच्छे से फ्राई हो जाए, तो उसमें चिकन डालें और उसे 3-5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि चिकन को लगातार चलाते रहे.
- पैन में मौजूद चिकन जब ब्राउन हो जाए, तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर चलाएं और स्वादानुसार नमक डालें.
- अब चिकन वाले पैन में अदरक का पेस्ट, फ्राइड प्याज, दही डालें और 2-3 मिनट तक उसे पकने दें. ध्यान रखें उसे मिलाना है और तभी गरम मसाला भी डालें.
- सब कुछ डालने के बाद चिकन वाले पैन को 15-20 मिनट के लिए पकने दें, लेकिन याद रखें कि पैन को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है, क्योंकि चिकन जल भी सकता है.
- वक्त पूरा हो जाए, तो पैन के ऊपर का ढक्कन हटाकर खुशबू लें, अगर खुशबू निखर कर आ रही हो, तो ये तैयार है. आपको अब बस हरा धनिया डालकर उसे गार्निश करना होगा.
यह भी पढ़ें: BRICS में विदेशी मेहमानों को परोसे जाने वाले कश्मीरी शाही पुलाव घर पर कैसे बनाएं? जानें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines