Naye Bachche Ke Liye AC Kitna Chahiye: गर्मियों में नवजात शिशु को आरामदायक नींद देना हर माता-पिता के लिए चुनौती बन जाता है. ऐसे में AC का इस्तेमाल आम है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या छोटे बच्चे के लिए यह सेफ है. दरअसल, सही तापमान और कुछ जरूरी सावधानियों के साथ न्यूबॉर्न बेबी को AC में सुलाना बिल्कुल सेफ हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप सही तरीके और एक्सपर्ट की सलाह को समझकर ही इसका इस्तेमाल करें. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि एसी में बच्चों को किस तरह से सुलाना चाहिए औ किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते पर बनाएं मुंबई जैसा टेस्टी वड़ा पाव, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये आसान रेसिपी
क्या AC में बच्चों को सुलाना सही है?
ज्यादा गर्मियों में बच्चों को एसी में सुलाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर मौसम सही है या एसी से रूम ज्यादा ठंडा कर रखा है तो आपका बच्चा बीमार पड़ सकता है. इसलिए बच्चे के कपड़ों पर भी ध्यान दें.
कितना होना चाहिए सही तापमान?
डॉक्टरों के अनुसार, कमरे का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच होना चाहिए. इससे बच्चा ना ज्यादा ठंड महसूस करेगा, ना ही पसीना आएगा. यह तापमान बच्चे की नींद के लिए सबसे आरामदायक माना जाता है.
किन बातों का रखें ध्यान?
सीधी ठंडी हवा का ध्यान रखें- एसी की हवा सीधे बच्चे पर नहीं पड़नी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे के शरीर में ठंड बैठ सकती है और सर्दी जुकाम का खतरा बढ़ सकता है.
कपड़े सही पहनाएं- आप बच्चों को सही कपड़े पहनाएं, क्योंकि हल्के कपड़ों में उन्हें ठंड लग सकती है. जरूरत हो तो हल्की चादर ओढ़ा सकते हैं, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके.
बार-बार तापमान चेक करें- बच्चे के हाथ पैर को छूकर देखें और अगर बहुत ठंडे लग रहे हैं तो आपको एसी कम कर देना चाहिए.
साफ-सफाई का रखें ध्यान- एसी की साफ-सफाई का ध्यान रखें और गंदे फिल्टर से एलर्जी और इंफेक्शन के खतरे से बच्चों को बचाया जा सके.
इसे भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा मोमोज? यहां देखिए सबसे आसान रेसिपी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
13 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
16 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
18 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
18 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
21 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines