क्या नवजात को AC में सुलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Newborn Baby: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और लोगों के घर में एसी चलना शुरू हो गए हैं. ऐसे में अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें एसी में सुलाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि बीमार होने से बचाया जा सके. 

Naye Bachche Ke Liye AC Kitna Chahiye

क्या AC में बच्चों को सुलाना सही है? Image Credit- Freepik

Naye Bachche Ke Liye AC Kitna Chahiye: गर्मियों में नवजात शिशु को आरामदायक नींद देना हर माता-पिता के लिए चुनौती बन जाता है. ऐसे में AC का इस्तेमाल आम है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या छोटे बच्चे के लिए यह सेफ है. दरअसल, सही तापमान और कुछ जरूरी सावधानियों के साथ न्यूबॉर्न बेबी को AC में सुलाना बिल्कुल सेफ हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप सही तरीके और एक्सपर्ट की सलाह को समझकर ही इसका इस्तेमाल करें. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि एसी में बच्चों को किस तरह से सुलाना चाहिए औ किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या AC में बच्चों को सुलाना सही है?

ज्यादा गर्मियों में बच्चों को एसी में सुलाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर मौसम सही है या एसी से रूम ज्यादा ठंडा कर रखा है तो आपका बच्चा बीमार पड़ सकता है. इसलिए बच्चे के कपड़ों पर भी ध्यान दें.

कितना होना चाहिए सही तापमान?

डॉक्टरों के अनुसार, कमरे का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच होना चाहिए. इससे बच्चा ना ज्यादा ठंड महसूस करेगा, ना ही पसीना आएगा. यह तापमान बच्चे की नींद के लिए सबसे आरामदायक माना जाता है.

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान?

सीधी ठंडी हवा का ध्यान रखें- एसी की हवा सीधे बच्चे पर नहीं पड़नी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे के शरीर में ठंड बैठ सकती है और सर्दी जुकाम का खतरा बढ़ सकता है.
कपड़े सही पहनाएं- आप बच्चों को सही कपड़े पहनाएं, क्योंकि हल्के कपड़ों में उन्हें ठंड लग सकती है. जरूरत हो तो हल्की चादर ओढ़ा सकते हैं, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके.
बार-बार तापमान चेक करें- बच्चे के हाथ पैर को छूकर देखें और अगर बहुत ठंडे लग रहे हैं तो आपको एसी कम कर देना चाहिए.
साफ-सफाई का रखें ध्यान- एसी की साफ-सफाई का ध्यान रखें और गंदे फिल्टर से एलर्जी और इंफेक्शन के खतरे से बच्चों को बचाया जा सके. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ