Chhath Puja 2025: छठ पूजा से पहले लगाएं ये फेस पैक्स, चेहरे पर आ जाएगी चमक

Chhath Puja Face Pack: छठ पूजा से पहले चेहरे की चमक वापस लाने के लिए घरेलू फेस पैक सबसे बेहतर उपाय हैं. ये नेचुरल फेस पैक आपकी त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसे गहराई से पोषण देते हैं.

Chhath Puja Face Pack

अपनाएं ये नेचुरल फेस पैक रेसिपी. Image Source Freepik

Chhath Puja Homemade Face Pack: छठ पूजा नजदीक आते ही महिलाएं अपनी सुंदरता और ग्लो को लेकर खास तैयारी करती हैं. धूप, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरा फीका पड़ जाता है, ऐसे में नेचुरल फेस पैक आपकी त्वचा को फिर से ताजगी दे सकते हैं. इन घरेलू फेस पैक्स की मदद से त्वचा न केवल साफ और चमकदार बनती है, बल्कि यह हानिकारक रसायनों से भी दूर रहती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और असरदार फेस पैक्स के बारे में जिन्हें छठ पूजा से पहले लगाकर आप अपनी नैचरल ब्यूटी को और निखार सकती हैं.

होममेड फेस पैक | Homemade Face Pack

इस तरह बनाएं फेस मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी. जैसे कि केला और दूध साथ ही गुलाब जल. पैक को रेडी करने के लिए सबसे पहले एक पका हुआ केला लें और उसे एक साफ बर्तन में अच्छी तरह मसल लें. अब उसमें 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं. चाहें तो उसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की भी डाल सकते हैं ताकि हल्की खुशबू और ठंडक मिले. सब कुछ अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

इस तरह लगाएं मास्क

चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें ताकि सारी गंदगी हट जाए. अब इस केले और दूध के पेस्ट को ब्रश या उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. 15–20 मिनट तक इसे सूखने दें. फिर ठंडे पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें. बाद में चाहें तो हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें.

फायदे

यह फेस पैक त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और ड्राईनेस दूर करता है. केले में मौजूद विटामिन C और B6 स्किन को हेल्दी और यंग बनाते हैं. दूध त्वचा को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग लुक देता है. यह टैनिंग और डलनेस को कम करता है, जिससे नेचुरल ब्राइटनेस बढ़ती है. नियमित उपयोग से चेहरा मुलायम, साफ और छठ पूजा के लिए तैयार दिखता है.फायदे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ