Chhath Puja Traditional Recipe: छठ पूजा का पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस पवित्र त्योहार में सूर्य देव और माता छठी माई की विशेष पूजा होती है. इस दिन व्रती माता को प्रसाद के रूप में सात्विक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं. उनमें से एक खास और प्रिय व्यंजन है रसावल जो चावल, दूध और गुड़ से बनता है. यह मीठा और पौष्टिक व्यंजन न केवल माता के लिए भोग के रूप में श्रेष्ठ है, बल्कि परिवार के सभी सदस्यों को भी बहुत पसंद आता है. अगर आप भी इस छठ पूजा पर माता रानी के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो आइए जानें कैसे आसानी से घर पर बनाएं यह पारंपरिक रसावल.
बनाने की विधि
रसावल बनाने के लिए आप सबसे पहले तो चावल को 20-30 मिनट के लिए साफ पानी में भिगो दें. एक पतीले में 1 कप पानी उबालें. इसमें भीगा हुआ चावल डालें और आधा पकने तक पकाएं. अब दूध डालें और धीमी आंच पर चावल को पूरी तरह नरम होने तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध जले नहीं. गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़कर या कद्दूकस करके, थोड़ा पानी लेकर पिघलाएं और इसे चावल वाले मिश्रण में डालें. गुड़ पूरी तरह घुलने तक मिलाएं. इलायची पाउडर, घी और केसर (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) डालें. अच्छे से मिलाएं. सूखे मेवे डालकर 5 मिनट और पकाएं. गाढ़ा और स्वादिष्ट रसावल तैयार है. इसे ठंडा या गुनगुना ही माता को भोग के लिए परोसें.