Face Tanning Tips: गर्मियों में तेज धूप, उमस और प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है. बाहर निकलते ही सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा पर टैनिंग बढ़ा देती हैं, वहीं पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्किन पर मैल की एक परत जमा कर देते हैं। धीरे-धीरे चेहरा अपनी नेचुरल चमक खोने लगता है और डल, रूखा व बेजान दिखने लगता है. ऐसे में लोग तुरंत निखार पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि वे स्किन को सूट करें. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करना चाहते हैं तो एक आसान सा होममेड उबटन मददगार साबित हो सकता है. बस आपके इसे सही तरह इस्तेमाल करना आना चाहिए, जिसकी जानकारी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- शरीर पर निकलने लगे मस्से? घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे पाएं छुटकारा
क्यों होता है टैन और मैल जमा?
अब सवाल यह है कि धूप में रहने की वजह से चेहरे पर मैल क्यों जमने लगता है. सूर्य की UV किरणें स्किन में मेलेनिन बढ़ाती हैं, जिससे टैनिंग होती है. इससे पसीना और धूल मिलकर चेहरे पर गंदगी की परत बना देते हैं. ऐसे में अगर सही स्किन केयर न करने से स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है.
क्यों होता है टैन और मैल जमा?
अब सवाल यह है कि धूप में रहने की वजह से चेहरे पर मैल क्यों जमने लगता है. सूरज की UV किरणें स्किन में मेलानिन बढ़ाती हैं, जिससे टैनिंग होती है. इससे पसीना और धूल मिलकर चेहरे पर गंदगी की परत बना देते हैं. ऐसे में अगर सही स्किन केयर न करने से स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है.
इंस्टेंट निखार के लिए होममेड उबटन कैसै बनाएं?
सामग्री
- बेसन- 2 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी
- गुलाब जल- 1 चम्मच
विधि
- ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए रख दें.
- अब हल्के हाथों से रगड़ते हुए मसाज करें.
उबटन के फायदे
- बेसन से चेहरे को साफ करने का काम करता है. डेड स्किन को हटाकर पुराना ग्लो वापस लाने का काम करता है.
- दही टैन कम कर स्किन को सॉफ्ट बनाता है और स्किन का रूखापन दूर करने का काम करता है.
- हल्दी में एंटीसेप्टिक गुणों से ग्लो बढ़ता है और रंग अच्छी तरह से साफ होने लगता है.
इसे भी पढ़ें- चाय पीने का सही समय क्या होता है? जानिए ‘गोल्डन टाइम’ जो सेहत के लिए है सबसे बेहतर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
11 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines