धूप से चेहरे पर जम गया है मैल और टैन? इस होममेड उबटन से ऐसे पाएं तुरंत निखार

Homemade Ubtan: रोजाना तेज धूप में पहले की वजह से चेहरे पर टैनिंग या मैल जमने लगता है. इसे हटाने के लिए अब महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं हैं, क्योंकि होममेड उबटन की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है. उबटन को सही तरीके से इस्तेमाल करके आपको काफी हद तक फायदा होगा.  

Homemade Ubtan

Homemade Ubtan

Face Tanning Tips: गर्मियों में तेज धूप, उमस और प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है. बाहर निकलते ही सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा पर टैनिंग बढ़ा देती हैं, वहीं पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्किन पर मैल की एक परत जमा कर देते हैं। धीरे-धीरे चेहरा अपनी नेचुरल चमक खोने लगता है और डल, रूखा व बेजान दिखने लगता है. ऐसे में लोग तुरंत निखार पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि वे स्किन को सूट करें. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करना चाहते हैं तो एक आसान सा होममेड उबटन मददगार साबित हो सकता है. बस आपके इसे सही तरह इस्तेमाल करना आना चाहिए, जिसकी जानकारी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होता है टैन और मैल जमा?

अब सवाल यह है कि धूप में रहने की वजह से चेहरे पर मैल क्यों जमने लगता है. सूर्य की UV किरणें स्किन में मेलेनिन बढ़ाती हैं, जिससे टैनिंग होती है. इससे पसीना और धूल मिलकर चेहरे पर गंदगी की परत बना देते हैं. ऐसे में अगर सही स्किन केयर न करने से स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है. 

क्यों होता है टैन और मैल जमा?

अब सवाल यह है कि धूप में रहने की वजह से चेहरे पर मैल क्यों जमने लगता है. सूरज की UV किरणें स्किन में मेलानिन बढ़ाती हैं, जिससे टैनिंग होती है. इससे पसीना और धूल मिलकर चेहरे पर गंदगी की परत बना देते हैं. ऐसे में अगर सही स्किन केयर न करने से स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है.

विज्ञापन

इंस्टेंट निखार के लिए होममेड उबटन कैसै बनाएं?

सामग्री

  • बेसन- 2 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • गुलाब जल- 1 चम्मच

विधि

  • ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए रख दें.
  • अब हल्के हाथों से रगड़ते हुए मसाज करें.  

उबटन के फायदे

  • बेसन से चेहरे को साफ करने का काम करता है. डेड स्किन को हटाकर पुराना ग्लो वापस लाने का काम करता है.
  • दही टैन कम कर स्किन को सॉफ्ट बनाता है और स्किन का रूखापन दूर करने का काम करता है.
  • हल्दी में एंटीसेप्टिक गुणों से ग्लो बढ़ता है और रंग अच्छी तरह से साफ होने लगता है.

इसे भी पढ़ें- चाय पीने का सही समय क्या होता है? जानिए ‘गोल्डन टाइम’ जो सेहत के लिए है सबसे बेहतर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ