Mango Butter Chicken Recipe: शेफ संजीव कपूर अक्सर ही अलग-अलग तरह की डिशेज बनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करते रहते हैं. शेफ ना सिर्फ खुद ये डिशेज एंजॉय करते हैं बल्कि अपने फोलोअर्स से भी रेसिपी साझा करने से कतराते नहीं हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में शेफ संजीव कपूर (Chef Sanjeev Kapoor) ने मैंगो बटर चिकन की रेसिपी शेयर की है. सुनकर लगता है कि आम डालकर भला बटर चिकन कैसा लगता होगा, लेकिन शेफ का कहना है कि यह मैंगो बटर चिकन उनका फेवरेट है. तो चलिए, बिना देरी किए आप भी जान लीजिए रेसिपी. इसे एक बार बनाकर ट्राई करना तो बनता है.
यह भी पढ़ें – 1 दिन में कितनी लीची खानी चाहिए? जानिए सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है यह फल
मैंगो बटर चिकन बनाने की सामग्री
अल्फांसो आम – 2
मक्खन – 6 चम्मच
रेशमी चिकन टिक्का पीस – 8
तेल – 2 चम्मच
हरी इलायची – 5 से 6
जावित्री की छाल – 1
काली मिर्च – 8 से 10
शाही जीरा – आधा चम्मच
तेजपत्ता – 2
लहसुन की कलियां -5-6
इंच अदरक, मोटा कटा हुआ – 1
मध्यम प्याज, कटे हुए – 2
धनिये की डंठल – 5-6
मध्यम टमाटर, कटे हुए -5-6
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर -½ छोटा चम्मच
पीली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
काजू, आधे कटे हुए -8-10
खरबूजे के बीज (मगज) -2 बड़े चम्मच
गरम मसाला पाउडर -¼ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी पाउडर + ऊपर से छिड़कने के लिए – ¼ छोटा चम्मच
ताजा क्रीम + ऊपर से डालने के लिए – 2 बड़े चम्मच
सजाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियां
नान
विधि
- नॉन स्टिक पैन लेकर तेल डालें और उसमें हरी इलायची, जावित्री, काली मिर्च, जीरा और तेजपत्ता डालें और सोटे करें.
- अब लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया की ठंडल और टमाटर डालकर मिक्स करें.
- नमक, हल्दी, पीली मिर्च, काजू और खरबूजे के बीज डालकर 4 से 5 मिनट सोटे करें यानी हल्का पकाएं.
- अब 2 कप पानी डालें और ढककर 10 से 15 मिनट के लिए पका लें. टमाटर एकदम पक जाएंगे.
- आंच बंद करके पेस्ट को ठंडा होने के लिए रख दें.
- आम लेकर छीलें और काट लें. कुछ अलग रखकर बाकी सारे टुकड़े मिक्सर में डालें और पीस लें.
- अब नॉन-स्टिक कढ़ाई आंच पर चढ़ाएं. इसमें टमाटर वाला मिश्रण, 3 चम्मच मक्खन, गरम मसाला पाउडर और पिसा हुआ मेथी का पाउडर डालकर पकाएं.
- इसमें आम का पल्प डालें और मिलाएं. अब रेशमी चिकन टिक्का के टुकड़े डालें, फ्रेश क्रीम डालें और बचे हुए मक्खन को डालकर अच्छे से मिला लें.
तैयार मैंगो बटर चिकन को सर्व करें, ऊपर से फ्रेश क्रीम, सूखी मेथी की पत्तियों का पाउडर और आम के टुकड़े डालकर गार्निश करें. इसे नान के साथ परोसें और स्वाद लेकर खाएं.
यह भी पढ़ें – बच्चों को खाना खाते समय मोबाइल या टीवी क्यों नहीं दिखाना चाहिए? डॉक्टर ने बताई सबसे बड़ी वजह
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
16 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines