बालों का झड़ना, रूखापन और धीरे-धीरे ग्रोथ आज के वक्त में काफी आम समस्या बनती जा रही है. लेकिन यह आम सी दिखने वाली समस्या वक्त के साथ गंभीर रूप ले लेती है और गंजापन का खतरा बड़ा देती है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने बालों की हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं और मार्केट से तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट खरीदकर उनका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इतने पैसे खर्च करने के बाद भी वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता, जैसे की उम्मीद होती है, जिससे तनाव का स्थिति पैदा हो जाती है. लेकिन इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर घर के दादी-नानी वाले नुस्खे काफी काम आते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही एक नुस्खे चावल के पानी के बारे में, जिसका इस्तेमाल आपकी के लिए मददगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें:- हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती
लंबे वक्त से लोग कर रहे इस नुस्खे का इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार, सदियों से चावल के पानी का नुस्खा बालों की सेहत, मजबूती दिलाने, लंबा और शाइनी रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको शायद मालूम न हो लेकिन इस पानी के अंदर काई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को अच्छी सेहत देने में फायदेमंद होते हैं, जैसे विटामिन-बी, सी, ई और अमीनो एसिड. यही सभी तत्व बालों के लिए काफी असरदार और फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन जरूरी है कि इसके इस्तेमाल से पहले ये जान लिया जाए कि आखिर इसे इस्तेमाल कैसे करना है? कब करना है. लेकिन जरूरी यह भी है कि इसे इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या हेयर एक्सपर्ट्स से सलाह लें.
सवाल उठता है कि आखिर चावल का पानी कैसे बालों पर काम करता है? बता दें कि चावल के पानी में मौजूद इनोसिटोल बालों के क्यूटिकल को रिपेयर करता है, जिससे टूटना कम होता है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व जैसे अमीनो एसिड आदि बालों को मोटा और मजबूती देने में अहम भूमिका निभाती है.
कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल?
इस पानी को इस्तेमाल में लाने के कई तरीके हैं, जिसमें;
सादा चावल का पानी: एक कप चावल को सफाई से धोकर उसे 2-3 कप पानी में 30 मिनट तक के लिए भिगो कर छोड़ दें और जब वक्त पूरा हो जाए, तो चावल तो छान लें. अब जब आप नहाने जाए, तब शैम्पू करने के बाद इस पानी से बालों को धीरे-धीरे स्कैल्प पर डालते हुए मसाज करें और 5-10 मिनट बाद सादे पानी से वॉश कर लें.
राइस वॉटर स्प्रे: आप इस पानी को स्प्रे की तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस चाहिए कि आप स्प्रे बोतल में इस चावल के पानी को भर लें और बाल धोने के बीच स्कैल्प पर हल्का स्प्रे करें और 10 मिनट बाद वॉश कर लें.
राइस वॉटर हेयर मास्क: हेयर मास्क बनाने के लिए चावल के पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें नारियल तेल मिलाएं. इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें और फिर वॉश कर लें. इसके इस्तेमाल से बालों को ड्राई और डैमेज से राहत मिलती है.
इस पानी का फायदा तभी होगा, जब आप इसे नियमित तरीके से इस्तेमाल करेंगे.
यह भी पढ़ें:- मानसून में घूमने का मजा लेना चाहते हैं? पूर्वी भारत की इन 5 शानदार डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
4 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
7 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
9 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
10 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
13 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines