मानसून में घूमने का मजा लेना चाहते हैं? पूर्वी भारत की इन 5 शानदार डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर
क्या आप भी बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं और पूर्वी भारत में कहीं जाना चाहते हैं, तो आइए आपको कुछ ऐसे ही मानसून डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं.

अगर आप बारिश के मौसम में प्रकृति के करीब कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो पूर्वी भारत के कुछ शानदार जगहें मौजूद हरियाली, झरनों, पहाड़ों और शांत वातावरण आपकी ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में.
दार्जिलिंग
2 / 7पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है. यहां की चाय के बागान, बादलों से घिरी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों का मन मोह लेती हैं. ठंडे मौसम में, टॉय ट्रेन की सैर और टाइगर हिल से दिखाई देने वाले नजारे यहां की यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं.
शिलांग
3 / 7मेघालय की राजधानी शिलांग को मानसून का स्वर्ग भी कहा जाता है. बारिश के दिनों में यहां के झरने पूरी ताकत से बहती हैं और आसपास की हरियाली देखने लायक होती है. एलीफेंट फॉल्स, उमियम झील और यहां का शांत वातावरण प्रकृति प्रेमियों को खूब पसंद आता है.
गंगटोक
4 / 7सिक्किम की राजधानी गंगटोक मानसून में बादलों की चादर से ढक जाती है. यहां की पहाड़ियां, मठ, स्थानीय बाजार और शांत माहौल यात्रियों को अलग ही अनुभव देते हैं. मौसम सुहावना होने के कारण यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए भी अच्छी मानी जाती है.
चेरापूंजी
5 / 7मेघालय का चेरापूंजी दुनिया के सबसे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्रों में शामिल है. मानसून के दौरान यहां के झरने, गुफाएं और मशहूर लिविंग रूट ब्रिज पर्यटकों को रोमांचक अनुभव देते हैं. प्रकृति की अनोखी खूबसूरती देखने के लिए यह जगह बेहतरीन विकल्प मानी जाती है, बारिश में यहां का नजारा आपको दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा.
डारिंगबाड़ी
6 / 7आप को शायद मालूम न हो, लेकिन यह जगह 'कश्मीर ऑफ ओडिशा' के नाम से मशहूर है. इस जगह को देखने और यहां के खूबसूरत व सुकून देने वाले वातावरण में मिलने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. यहां मौजूद पाइन के जंगल, कॉफी के बागान और हरी-भरी घाटियां हर किसी का दिल खुश कर देती है.
यात्रा से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
7 / 7मानसून में यात्रा करते समय रेनकोट, छाता, और जरूरी दवाएं अपने साथ जरूर रखें. मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही ट्रिप की शुरुआत करें और साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें:- अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये शानदार डेस्टिनेशन, नजारे देख घर जाने का नहीं