काले चने फाइबर से भरपूर पर ऐसे लोग रहें दूर, फायदे की जगह नुकसान होना तय

Chana in Uric Acid: चने खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इन्हें खाने से कई पौष्टिक तत्व शरीर को मिलते हैं। यूरिक एसिड की समस्या में चने खाने चाहिए या नहीं? जानते हैं एक्सपर्ट से।

Chana in Uric Acid

Chana in Uric Acid

Chana in Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या में इंसान गंभीर होती है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी में पथरी होने लगती है। यूरिक एसिड शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। आजकल खराब खाने-पीने के चलते शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगी है। यूरिक एसिड हड्डियों में दर्द, सूजन और जलन की समस्या पैदा करता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यूरिक एसिड से परेशान लोगों को चने खाने चाहिए या नहीं? जानिए।

विज्ञापन

काले चने खाने के फायदे

काले चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं। काला चना खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। काले चने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी बैलेंस करने में करते हैं। हृदय स्वास्थ्य के लिए भी चने फायदेमंद होते हैं। चना फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, इतना फायदेमंद होने के बाद भी क्यों यूरिक एसिड के मरीज इसे नहीं खा सकते, जानिए कारण।

विज्ञापन

यूरिक एसिड में नुकसानदायक है चना?

जी हां, यूरिक एसिड में चना नुकसानदायक होता है। हाई यूरिक एसिड की समस्या में तो चने खाने से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। चने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड की समस्या को तेजी से बढ़ा सकता है। चने, यूरिक एसिड से जोड़ों में होने वाली सूजन को बढ़ा सकता है। हाई यूरिक किडनी में स्टोन बना सकता है, यही नहीं, चने से गाउट में दर्द और सूजन भी आ सकती है।

विज्ञापन

चना खाने का सही तरीका क्या है?

अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है और चने खाना चाहते हैं तो आपको इसे उबालकर या फिर अंकुरित करके खाना चाहिए। इस तरह से तैयार चने खाने से पाचन शक्ति तेज होती है और फाइबर भी मिलता है।

विज्ञापन

यूरिक एसिड में और क्या नहीं खाना चाहिए?

यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को चने, चने की दाल व उससे बनी अन्य चीजों को खाने से भी परहेज करना चाहिए।

  • इन लोगों को राजमा और उड़द की दाल से भी परहेज करना चाहिए।
  • मीठी चीजें, चिप्स और पैक्ड फूड्स से भी परहेज करें।

यूरिक एसिड में क्या खाएं?

यूरिक एसिड की समस्या में स्ट्रॉबेरी, चेरी, केले, नींबू, कीवी और लो फैट दूध या दही खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ