Celebrities Hair Care Secrat: हर कोई बॉलीवुड के सितारों को देख कर उनके जैसे बाल पाने की इच्छा रखता है। सेलेब्स समय-समय पर अपने फैंस के लिए फैशन से लेकर स्किन केयर तक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और लोग अक्सर सेलेब्स द्वारा पहने गए ऑउटफिट्स (Celebrities Outfit) पर पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन जब बात बालों की आती है तो लोग बिल्कुल ध्यान नहीं देते।
हम जानते हैं कि बड़े सेलेब्स की स्किन और बालों की केयर के लिए वह जिन प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं उससे हमारी जेब में एक बड़ा छेद हो सकता है, लेकिन इस बार हम कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं, जिन्हें हमारी बॉलीवुड की हसीनाएं भी यूज करती हैं। आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में।
ये भी पढ़ें- Maldives छोड़िए! इन 6 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt Hair Care Tips) के बाल हमेशा सुंदर और शाइनिंग दिखाई देते हैं। ‘Gangubai‘ अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt Interview) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बालों का ज्यादा ख्याल नहीं रख पाती वह अपने (Celebrities Hair Care Secrat) सिर में तेल लगाने से अपने बालों की सभी समस्याओं को दूर कर देती है।
वह शैम्पू वाले दिन से एक रात पहले ‘चंपी’ करवाती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अक्सर हीट स्टाइलिंग से ब्रेक लेती हैं। वह आपके बालों को नेचुरल नमी को बनाए रखने के लिए हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स को कम यूज करती हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये 10 घरेलू नुस्खे हैं कारगर
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Instagram) उन सितारों में से एक हैं जो अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। चाहे वह उनका एयरपोर्ट लुक हो या कोई रेड कार्पेट लुक, अक्सर आप उनके बालों को हवा में लहराते हुए हो देखते होंगे, जो उन्हें और कूल बना देती है। क्या आप जानना चाहते हैं कि उसके इतने ((Deepika Padukone Airpot Look) अट्रैक्टिव बालों का सारा श्रेय किसे जाता है? आपको बता दें अभिनेत्री अपने बालों में नारियल का तेल यूज करती हैं।
हाँ! अभिनेत्री ने अपने हेल्दी बालों का श्रेय तेल मालिश (Hair Massage) को दिया है। आप भी दीपिका की इस आदत को अपना सकते हैं और डेली अपने बालों में तेल की मालिश कर सकते हैं। इसे धोने से पहले कम से कम एक घंटे तक लगा कर रखें। यह तरीका डीप-कंडीशनिंग तरीके से आपके बालों को चमकदार बना सकता है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने साबित कर दिया है कि किसी कारण से ही ‘Desi Girl’ हैं। जब बात उनके बालों की आती है तो हर कोई जानना चाहता है कि उन बाल इतने हेल्दी और शाइनी कैसे हैं?
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने घर में आसानी से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में बताया था जिसमे सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होती है। दही, नींबू का (Celebrities Hair Care Secrat) रस और शहद इन सबको मिलाएं और आपका DIY हेयर मास्क (DIY Hair Mask) तैयार है। वह इस मास्क का यूज चमकदार बालों के लिए करती हैं।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
3 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
10 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
11 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
14 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines