माइग्रेन के मरीजों के लिए क्या जहर है काजू-बादाम? जानें खाने के नुकसान

Disadvantages of Cashew Almonds: माइग्रेन के मरीजों को नहीं खाने चाहिए काजू-बादाम। इनके सेवन से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जानिए इसके नुकसान।

Migraine

Migraine

Disadvantages of Cashew Almonds: काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसा हर कोई मानता है, मगर कैसा हो अगर आपको पता चले कि इन दो बेहतरीन चीजों के भी कुछ नुकसान हैं। कुछ लोगों के लिए ये जहर भी बन सकता है। जी हां, एक नई रिसर्च के अनुसार कुछ लोगों के लिए काजू-बादाम हानिकारक हो सकते हैं। जानिए पूरी बात।

विज्ञापन

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए काजू-बादाम का सेवन

माइग्रेन

माइग्रेन की समस्या आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गई है। माइग्रेन एक ट्रिगर वाली बीमारी मानी जाती है। कुछ मरीजों में काजू-बादाम का सेवन माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इसका कारण है, काजू-बादाम में भारी मात्रा में अमीनो एसिड की मौजूदगी। अमीनो एसिड सिर का दर्द बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में माइग्रेन के मरीजों को इसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार हर मरीज का शरीर अलग होता है, ऐसे में जरूरी नहीं कि सबके साथ यह समस्या हो।

विज्ञापन

डायबिटीज

मधुमेह के मरीजों को भी काजू-बादाम से परहेज करना चाहिए। डायबिटीज के अधिकतर मरीज किसी न किसी दवा का सेवन करते हैं। ऐसे में काजू-बादाम इन लोगों के शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Migraine

Migraine

मेनोपोज

उन महिलाओं को भी काजू-बादाम से परहेज करना चाहिए जो मेनोपोज से गुजर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन नट्स की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेनोपोज में काजू खाने से महिला को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन

गैस-एसिडिटी की परेशानी

जो लोग आए दिन पेट से संबंधित समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, उन्हें भी काजू-बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। ये दोनों फूड आडटम्स पेट में एसिडिटी का लेवल बढ़ा सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई बीपी के मरीजों को काजू-बादाम के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। काजू में सोडियम अधिक मात्रा में होता है। हाई ब्लड प्रेशर के लोगों को इसके सेवन से हार्ट में दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन

माइग्रेन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • गुड़ और दूध का सेवन करें।
  • दालचीनी का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं।
  • लौंग-दालचीनी भी फायदेमंद।

ये भी पढ़ें: दूध की जगह कहीं ड‍िटर्जेंट वाला घोल तो नहीं पी रहे आप? ऐसे करें पहचान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ