Real or Fake: दूध की जगह कहीं ड‍िटर्जेंट वाला घोल तो नहीं पी रहे आप? ऐसे करें पहचान

Real or Fake: दूध लगभग हर घर में खरीदा जाता है। दूध का इस्तेमाल रोज होता है चाय-कॉफी बनाने के लिए या फिर सिर्फ दूध पीने के लिए। बाजार में नकली दूध की बिक्री काफी समय से हो रही है, मगर कभी इसकी जांच को लेकर कोई बात नहीं हुई है। चलिए, हम आपको बताते हैं असली दूध पहचानने का एक्सपर्ट द्वारा दिया गया फार्मूला। 

real or fake

real or fake

Real or Fake: दूध हर कोई पीता है। दूध का इस्तेमाल सभी घरों में होता ही है, सुबह की चाय से लेकर रात को सोने से पहले तक। दूध ऐसी चीज है जिसे लोग पौष्टिकता का भंडार मानते हैं। इसलिए शायद हर माता-पिता भी अपने बच्चे को 1 गिलास दूध पीने के लिए सारी जद्दोजहद लगा देते हैं। क्या हो अगर आपको पता चले कि आपका सामान्य दूध है वो सेहतमंद नहीं बल्कि कपड़े धोने वाले पाउडर से बना हुआ मिलावटी दूध है। ऐसे दूध पीने से आपके शरीर को न जाने कितने नुकसान होंगे। डिटर्जेंट वाला दूध न सिर्फ आपके पाचन को खराब कर रहा है बल्कि इस दूध को पीने से दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है। अगर आपको भी अपने दूध की पहचान करनी है तो इन 3 तरीकों से लगाएं पता।

विज्ञापन

ये 3 टेस्ट करेंगे दूध का दूध और  पानी का पानी

ये भी पढ़ें-  रोज सुबह खाली पेट खा लें 2 भीगे अखरोट, दूर हो जाएंगी ये 7 समस्याएं 

विज्ञापन

डिटर्जेंट वाले दूध की ऐसे करें पहचान

डिटर्जेंट वाले दूध की पहचान करने के लिए सबसे पहले दो तरह के दूध के 5-5 ml के दो सैंपल ले लें। अब दोनों को अलग-अलग गिलासों में डालकर पूरे 1 मिनट तक चम्मच से मिलाएं। जिस दूध के गिलास में ऊपर झाग बनेगा, वह दूध डिटर्जेंट वाला दूध होता है। जिस दूध के गिलास पर ऐसी कोई परत नहीं दिखाई दे रही है, तो समझ जाइए वह दूध शुद्ध है।

Real or Fake Milk

Real or Fake Milk

विज्ञापन

माल्टोडेक्सट्रिन वाले दूध की पहचान कैसे करें?

माल्टोडेक्सट्रिन एक ऐसा केमिकल है जो किसी भी खाने-पीने की चीज को गाढ़ा बनाने का काम करता है। हालांकि, इसे हानिकारक नहीं माना गया है, मगर दूध के लिए यह मिलावटी है। इसे दूध गाढ़ा करने के लिए भी यूज किया जाता है। इसकी परख करने के लिए आपको 5 ml दूध का एक सैंपल लेना है, इसमें 2 ml आयोडिन सोल्यूशन मिलाकर अच्छे से हिला लें। असली दूध का रंग सिर्फ आयोडिन में मिक्स होने के कारण पीला या हल्का भूरा होता है। अगर दूध नकली है तो वह बिल्कुल गाढ़े भूरे या लाल रंग का दिखता है।

एसिडिक दूध

एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार में ऐसे मिलावटी दूध भी मिलने लगे हैं, जो बहुत ज्यादा एसिडिक नेचर के होते हैं। ऐसे दूध में लैक्टिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। चलिए जानते हैं इस दूध की पहचान कैसे करें। इसके लिए आपको 5 ml दूध के एक सैंपल को टेस्टिंग ट्यूब में भरकर उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिए रखना होगा। 5 मिनट बाद ध्यान से ट्यूब को पानी से, बिना दूध को हिलाए, बाहर निकाल लें। अगर इस दूध में थोड़ी भी खट्टी स्मैल और दूध के ऊपर दही जैसी परत जमी हुई दिखे तो दूध मिलावटी है। अगर दूध में कोई खुशबू नहीं आ रही, तो वो शुद्ध दूध है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ