कमजोर हड्डियों और दांतों में जान डाल देंगे ये 5 कैल्शियम से भरपूर फूड

Calcium Rich Foods: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। इन पोषक तत्वों में कैल्शियम भी एक अहम तत्व है। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए इन हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

calcium

Calcium Rich Foods: शरीर को सुचारु रूप से काम करने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कैल्शियम ऐसा ही एक पोषक तत्व है जिसकी कमी से शरीर कमजोर हो सकता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं, दांत और मसूड़े भी कमजोर होते हैं। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं कैल्शियम की कमी पूरी करने वाले ऐसे ही 5 शाकाहारी विकल्पों के बारे में, जिनके सेवन से कुछ ही दिनों में आपका शरीर बदलाव महसूस करने लगेगा।

विज्ञापन

इन 5 कैल्शियम रिच फूड्स का करें सेवन

कोलार्ड ग्रीन्स

विज्ञापन

कोलार्ड ग्रीन्स, ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो देखने में बिल्कुल पत्ता गोभी जैसी होती है, मगर खाने में इनका स्वाद अलग होता है। यह सब्जी कैल्शियम से भरपूर होती है। इसे गोभी और ब्रोकली की एक प्रजाति ही माना जाता है। रोज 1 कटोरी कोलार्ड ग्रीन खाने से कैल्शियम की कमी हफ्तेभर में पूरी होने लगेगी।

विज्ञापन

सोया फूड

सोयाबीन कैल्शियम से भरपूर दाल होती है। इस दाल में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। भारत में इस दाल को खाने के काफी शौकीन भी आपको मिल जाएंगे। 1 कटोरी उबली सोयाबीन में लगभग 300 से 350 ग्राम कैल्शियम मिलता है।

विज्ञापन

टोफू

विज्ञापन

टोफू खाने से भी कैल्शियम की कमी दूर होती है। टोफू का 66% हिस्सा कैल्शियम से भरा होता है। रोजाना 1 कप टोफू खाने से जल्दी कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है। टोफू हड्डियों को मजबूत करने में भी फायदेमंद है क्योंकि इनमें कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी होता है। टोफू खाने से हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।

संतरे का जूस

विज्ञापन

संतरा विटामिन-सी का प्रमुख सोर्स है। संतरा खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। मगर संतरे का छानकर पीने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए आप संतरे के रस को बिना छाने पिएं। बिना छना हुआ जूस ज्यादा फायदेमंद होता है। संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है।

बादाम

विज्ञापन

दिन में सिर्फ 1 मुट्ठी बादाम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। 1 मुट्ठी बादाम में लगभग 28% तक कैल्शियम होता है। बादाम कैल्शियम और मैग्नीशियम का मुख्य सोर्स है, ये सभी तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूती देते हैं।

इन फूड्स से भी दूर होगी कैल्शियम की कमी

  • डेयरी प्रोडक्ट, जैसे-दूध, पनीर
  • चिया सीड्स
  • अंजीर
  • सैल्मन फिश

ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ