Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी और अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी माना जाता है. लेकिन अक्सर लोग खाली पेट या सिर्फ चाय पीकर काम पर निकल जाते हैं. आपको यह जरूर जानना चाहिए कि अगर नाश्ता पौष्टिक और संतुलित हो तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम होती है. ऐसे में अगर आप रोज की रोटी या पराठे से कुछ अलग और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो बुंदेलखंड की मशहूर बिर्रा रोटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. गेहूं, चना और जौ के आटे से तैयार होने वाली यह रोटी प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसका स्वाद देसी होने के साथ यह पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. अगर आपको यह स्पेशल डिश बनानी नहीं आती है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको आसान शब्दों में इसे बनाने के बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: कुरकुरा बाहर, अंदर पिघला चीज; शाम के नाश्ते में ट्राई करें चीज बर्स्ट वड़ा! जानें आसान रेसिपी
बिर्रा रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप बेसन या बारीक पिसा हुआ चना
- ½ कप जौ का आटा
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- जरूरत के अनुसार पानी
- रोटी पर लगाने के लिए थोड़ा घी
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट बिर्रा रोटी
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप बेसन या पिसा हुआ चना और ½ कप जौ का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और ½ छोटा चम्मच अजवाइन डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आटा सामान्य रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए.
- अब गूंथे हुए आटे को 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह आपस में मिल जाए.
- अब आटे की मीडियम आकार की लोई बनाएं और हल्के हाथों से रोटी बेलें. जौ और चने का आटा होने की वजह से किनारों पर हल्की दरार आना सामान्य बात है, इसलिए उसको देखकर चिंता न करें.
- अब तवे को अच्छी तरह गर्म करें और रोटी को मीडियम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें. चाहें तो इसे हल्का कुरकुरा भी बना सकते हैं.
- अब रोटी तैयार होने के बाद उस पर थोड़ा घी लगाएं और इसे दाल, हरी चटनी, बैंगन का भरता, सब्जी या लहसुन की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और इसका आनंद लें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं पीनट-नारियल चटनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
3 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
18 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
18 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
20 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
21 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
21 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
21 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines