सिर्फ 10 मिनट में बनाएं पीनट-नारियल चटनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Peanut and Coconut Chutney: अगर आप कम समय में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं तो यह पीनट-नारियल चटनी जरूर ट्राई करें. सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली यह चटनी नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक हर डिश का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. 

Peanut and Coconut Chutney

पीनट-नारियल चटनी की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Peanut Chutney Kaise Banaye: इडली, डोसा, वडा, उत्तपम या पराठे का स्वाद एक अच्छी चटनी के बिना अधूरा लगता है. अगर आप भी हर बार एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर पीनट-नारियल की चटनी जरूर ट्राई करें. मूंगफली और ताजे नारियल से बनने वाली यह चटनी स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और सिर्फ 10 मिनट में यह झटपट तैयार हो जाती है. आइए इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जानते हैं.   

इसे भी पढ़ें- Sawan Mehndi Design: सावन में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हाथों की बढ़ जाएगी रौनक  

विज्ञापन

पीनट-नारियल चटनी की रेसिपी 

सामग्री 

  • भुनी हुई मूंगफली- आधा कप
  • नारियल- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 3
  • लहसुन की कलियां- 3
  • अदरक- आधा इंच टुकड़ा 
  • चना दाल- 1 बड़ा चम्मच
  • इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • उड़द दाल- आधा चम्मच
  • करी पत्ते- 8
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • एक चुटकी हींग

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली, नारियल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुनी चना दाल, इमली, नमक और थोड़ा पानी डालें. 
  • सभी सामग्री को बारीक पीस लें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर चटनी को अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी दें. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई डालें. राई चटकने लगे तो उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • अब हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें. कुछ सेकंड भूनने के बाद तैयार तड़के को चटनी पर डाल दें. इसके साथ ही, चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं और स्वादिष्ट पीनट-नारियल चटनी सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- बाल बता सकते हैं आपकी हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड! एक्सपर्ट से जानिए शरीर में क्या चल रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ