अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए फिटनेस का ख्याल रखना काफी जरूरी है. आमतौर पर लोग हेल्दी रहने के लिए डाइट के साथ-साथ जिम जाते हैं और वहां एब्स, बाइसेप्स बनाने के लिए मशीन से एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन कई लोगों को दिक्कत रहती है कि उनके पास टाइम की कमी है और वह अलग से वक्त नहीं निकाल सकते हैं या फिर महंगी फीस के कारण भी लोग जिम जाने से दूरी बनाने लगते हैं. हालांकि, अच्छी पर्सनालिटी के लिए अच्छी फिट और मजबूत बॉडी का होना जरूरी है. अगर आप भी बिना जिम जाए बाइसेप्स बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको कुछ एक्सरसाइज बताते है, जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं और मजबूत बाइसेप्स पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Fitness Tips: घर पर ही बिना Gym जाए Abs बनाने के लिए रोज 10 मिनट करें ये आसान
रोजाना 10 मिनट की एक्सरसाइज से दिखेगा असर
इस स्टोरी में हम आपको बाइसेप्स बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसे आप अगर रोजाना 10-10 मिनट नियमित रूप से करेंगे, तो शरीर में जल्दी बदलाव देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, एक्सरसाइज के साथ अच्छी डाइट का भी ख्याल रखना जरूरी है, तभी आपको अच्छे बाइसेप्स मिल सकेंगे. अच्छे बाइसेप्स के लिए सही पोजिशन और एक्टिव रह कर रोजाना बिना मिस किए सभी एक्सरसाइज करनी होगी, तभी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा.
पुश-अप्स
बाइसेप्स बनाने के लिए पुश-अप्स लगाना काफी जरूरी है. अगर आप सोचते हैं कि पुश-अप्स सिर्फ वॉर्मअप के लिए होती है, तो ये आपकी बड़ी गलती होगी. आसान से दिखने वाली ये एक्सरसाइज बाइसेप्स के लिए काफी असरदार होती है. मजबूत बाइसेप्स के लिए सही पोजिशन में पुश-अप्स करें, इसमें हाथों को कंधों से थोड़ा अंदर रखें और शरीर को सीधा रखते हुए नीचे-ऊपर जाए. रोजाना 12-12 की 3 सेट करें.
क्लोज ग्रिप पुश-अप्स
क्लोज ग्रिप पुश-अप्स ऊपर दिए गए एक्सरसाइज का एडवांस रूप है, जो बाइसेप्स बनाने में काफी मददगार साबित होता है. इसे करने के लिए हाई प्लांक पोजीशन में आएं, हाथों को कंधों की चौड़ाई से थोड़ा पास रखें, शरीर को सीधा और कोर को टाइट रखें. कोहनियों को शरीर के पास रखते हुए नीचे जाएं और छाती को फर्श के पास लाएं और फिर ऊपर आएं.
पानी की बोतल से करें ये एक्सरसाइज
अगर आपके घर में डंबल नही है, तो आप पानी से भरी बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं. पानी की बोतल बाइसेप्स कर्ल के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है. इसे करने के लिए अपनी दोनों हाथों में बोतल पकड़े और हथेलियों को सामने रखें और कोहनियों को स्थिर रखते हुए हाथों को ऊपर-नीचे करें. ऐसा करने से बाइसेप्स मजबूत होगी.
प्लैंक टू पुश-अप
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले प्लैंक पोजिशन में आएं और फिर एक-एक करके अपने हाथों को हिलाते हुए पुश-अप पोजिशन में आएं. यह मूवमेंट एक ही समय में बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कंधों को मजबूत बनाता है.
कंसन्ट्रेशन कर्ल
मजबूत बाइसेप्स बनाने के लिए इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करना काफी जरूरी है. इसे करने के लिए कुर्सी में बैठकर एक हाथ में बोतल या ईंट को पकड़े और कोहनियों को जांघ पर अच्छे ले टिकाकर धीरे-धीरे हाथ को ऊपर नीचे करें. इस एक्सरसाइज को करने से बाइसेप्स की ग्रोथ तेजी से होगी और मजबूत बाइसेप्स बनेंगे.
यह भी पढ़ें: कहीं जहर तो नहीं बन रहा आपका RO वॉटर? पानी से बदबू आने पर फौरन चेक करें ये 3 संकेत,
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
14 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines