Fitness Tips: घर पर ही बिना Gym जाए Abs बनाने के लिए रोज 10 मिनट करें ये आसान एक्सरसाइज

How To Get 6 Pack Abs At Home: क्या आप भी बिना जिम जाए, घर पर ही मजबूत एब्स बनाना चाहते हैं, बिना किसी पाउडर आदि के? आइए आपको कुछ असरदार एक्सरसाइज बताते हैं.

10 Minute Home Ab Workout No Equipment
1 / 7
घर पर किन एक्सरसाइज से बनाएं एब्स? (Image: AI)

फिटनेस आज के वक्त में काफी जरूरी है, जिसे पाने के लोग अपनी अनहेल्दी क्रेविंग, रोज की आदतों को भी छोड़ देते हैं. फिट रहने से बीमारियों का खतरा कम रहता है और शरीर मजबूत बना रहता है. लेकिन कई लोग फिटनेस की इस दौड़ में Abs बनाने की ख्वाहिश रखते हैं, जो काफी आकर्षित लगता है. हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी Abs बना सकते हैं.  

विज्ञापन

बिना Gym के बनाएं Abs

बिना Gym के बनाएं Abs2 / 7

हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसे प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें नियमित रूप से करने आप आपको जल्दी असर दिखने लगेगा. आपको ज्यादा नहीं बस नीचे स्लाइड्स में बताई गई सभी एक्सरसाइज को 10-10 मिनट करना होगा, जिसके बाद 2-3 महीने के अंदर आपको बदलाव दिखने लगेगा.

विज्ञापन

प्लैंक

प्लैंक3 / 7

एब्स बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण एक्सरसाइज में से एक प्लैंक लगाना है. नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से एब्स जल्दी बनने लगते हैं और साथ ही, कोर सहित कई मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं. इस एक्सरसाइज के करने से पेट और कमर में जमी चर्बी भी कम होने लगती है और मजबूत एब्स बन पाते हैं. इसे करने के लिए आप पीठ के बल जमीन पर लेच जाएं, फिर घुटने मोड़ें और फिर ऊपरी शरीर को थोड़ा ऊपर उठाएं. ऐसा करने पर आपको एब्स पर दबाव महसूस होगा, ऐसे ही आपको 2-3 सेट लगाना होगा.

माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर4 / 7

माउंटेन क्लाइंबर का मतलब ये नहीं की आपको रोजाना पहाड़ चढ़ना होगा, बल्कि यह भी एक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है. इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर में जमी कैसोरी तेजी से बर्न होने लगती है. नियमित रूप से एक एक्सरसाइज को करने से एब्स का निर्माण जल्दी हो पाता है.

विज्ञापन

लेग रेज

लेग रेज5 / 7

पेट की निचले हिस्से में जमी चर्बी को हटाना सबसे मुश्किल माना जाता है. इस चर्बी को हटाने के लिए लेग रेज काफी असरदार एक्सरसाइज है, जिसे एब्स बनाने के लिए किया जाता है. ठीक से अगर इस एक्सरसाइज को किया जाए, तो आप मजबूत एब्स बना सकते हैं. इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट कर अपने दोनों पैरों को बिना घुटना मोड़े ऊपर 90 डिग्री तक उठाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं.

बाइसिकल क्रंचेस

बाइसिकल क्रंचेस6 / 7

जिम में एब्स बनाने के लिए बाइसिकल क्रंचेस भी कराई जाती है, जिसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं. एब्स बनाने के लिए इस एक्सरसाइज को बेहतरीन माना जाता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेटकर साइकिल चलाने की पोजिशन में एक पैर सीधा करें और विपरीत कोहनी से घुटने को छुएं.

विज्ञापन

क्रंचेस

क्रंचेस7 / 7

एब्स बनाने के लिए सबसे बेसिक और असरदार एक्सरसाइज में क्रंचेस भी शामिल है. इसे करने के लिए आप पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं. अब अपने घुटने मोड़ें और ऊपरी शरीर को थोड़ा ऊपर उठाते रहें. ऐसा करने से एब्स का निर्माण अच्छे से हो पाएगा. आपको रोजाना 2-3 सेट इसके करने होंगे. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: नारियल तेल और इन चीजों से आपकी भी आ सकती है घनी दाढ़ी! इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन