Travel Destination: कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं? ये 5 देश हैं बेस्ट बजट डेस्टिनेशन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो घूमने के तो शौकीन हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से उनका प्लान नहीं बन पाता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं कि जैसे ही 2–4 दिन की छुट्टी मिलती है, वे ट्रिप के लिए निकल जाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, लेकिन इस बार समझ नहीं आ रहा कि जाएं कहां, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Travel Destination: कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं? ये 5 देश हैं बेस्ट बजट डेस्टिनेशन
विज्ञापन

Travel Destination: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। न ही कहीं घूमने जा पाते हैं। कुछ लोग तो ट्रिप का प्लान बनाते तो हैं, लेकिन आखिरी मौके पर प्लान कैंसल होने की वजह से जा नहीं पाते। लेकिन आज के समय में खुद के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। यदि आप भी ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि कहां जाएं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं और अपने इन पलों को यादगार बना सकते हैं।

थाईलैंड

Image Source Twitter

थाईलैंड अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और सस्ते होटलस के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। बैंकॉक, फुकेत, और चियांग माई जैसे शहरों में यात्रा करना आसान और सस्ता है। आप चाहें तो यहां आने का प्लान कर सकते हैं।

Advertisment

ओमान

ओमान की यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन अगर आप सस्ते गेस्टहाउस और स्ट्रीट फूड़ का चुनाव करें तो यह बजट में आ सकता है। यहां के रेगिस्तानी इलाकों, किलों और साफ-सुथरे शहरों का अनुभव स्वर्ग जैसा होता है।

मलेशिया

मलेशिया में कोलालंपुर, पेनांग और लंगकावी जैसे शहर हैं जो कम खर्च में घूमे जा सकते हैं। यहां आपको सस्ते और स्वादिष्ट खाना मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको वहां लोकल बसें और मेट्रो सुविधाएं बजट ट्रेवल में मिल सकती हैं।

विज्ञापन

वियतनाम

वियतनाम बेहद किफायती देश है। मिन्ह सिटी, हनोई और हालोंग बे जैसी जगहें बजट ट्रेवलर्स के लिए बेहतरीन हैं। यहां सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड बहुत ही सस्ते और टेस्टी होते हैं।

श्रीलंका

Image Source Twitter

श्रीलंका में आप प्राचीन मंदिरों का भी आनंद ले सकते हैं। कोलंबो, कैंडी और नुवारा एलिया जैसे शहर बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं। यहां लोकल ट्रेनों और बसों से यात्रा सस्ती पड़ती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ